Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Umaria News :जंगली कुत्तों के हमले में घायल हुआ हिरण, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान

उमरिया के चंदिया क्षेत्र में जंगली कुत्तों के हमले से घायल हुए हिरण को ग्रामीणों ने बचाया। सूचना मिलते ही वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। हिरण का इलाज जारी है और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।
जंगली कुत्तों के हमले में घायल हुआ हिरण, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान

उमरिया जिले के चंदिया क्षेत्र में बरम बाबा के पास एक हिरण पर जंगली कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्ते हिरण का शिकार करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर घायल हिरण पर पड़ी। उन्होंने तुरंत कुत्तों को वहां से भगाया और हिरण को बचाने का प्रयास किया। इसके बाद ग्रामीणों ने बिना देर किए वन विभाग को घटना की सूचना दी।

वन विभाग ने तुरंत किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही एसडीओ कुलदीप त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लिया और वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने घायल हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे चंदिया रेंज कार्यालय ले गई।

/img/15/1782913700579

वन विभाग की देखरेख में हिरण का इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि वह जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो सके।

Breaking News

स्वस्थ होने के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा

वन विभाग के अनुसार, इलाज पूरा होने और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद हिरण को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक वन्यजीव की जान बचाई जा सकी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts