PlayBreaking News

एक सितंबर से खुलेंगे छठवीं से आठवीं कक्षा तक के स्कूल, 50% क्षमता के साथ बुलाए जाएंगे स्टूडेंट

प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में बच्चों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा अनिवार्य
Follow on Google News
भोपाल। मध्य प्रदेश में 1 सितंबर यानी कल से कक्षा छठवीं से आठवीं तक के स्कूल खुलने जा रहे हैं। 50% क्षमता के साथ स्कूल खुलेंगे। डेढ़ साल के लंबे समय के बाद स्टूडेंट अपनी क्लास में जाकर पढ़ाई कर पाएंगे। स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना के कम होते जा रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 6वीं से 8वीं तक के स्कूल खोलने का फैसला लिया है। 50% क्षमता के साथ प्रदेशभर के सभी निजी और सरकारी स्कूलों का संचालन किया जाएगा। स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। बच्चों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ क्लास में बच्चों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।

कक्षा एक से लेकर पांचवी तक का जल्द फैसला होगा

प्रदेश में जल्द ही कक्षा पहली से लेकर पांचवी तक की कक्षाओं के संचालन को लेकर फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि 15 सितंबर तक निर्णय लिया जा सकता है। वहीं, कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल सप्ताह में 1 से 2 दिन 50% क्षमता के साथ संचालित हो रहे हैं।

डेढ़ साल से बंद हैं आठवीं तक के स्कूल

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते बीते डेढ़ साल से पहली से लेकर कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद चल रहे थे। बीते साल मार्च में लॉकडाउन के बाद स्कूल बंद हो गए थे। तब से स्कूल खुलने का इंतजार था। हालांकि, ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन लगातार जारी है। स्कूलों के खुलने के बाद भी ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts