मध्य प्रदेश के औषधीय खेती करने वाले किसानों का दिल्ली में होगा 15 अगस्त को सम्मान, आयुष मंत्री परमार ने की किसानों की तारीफ

मध्य प्रदेश के औषधीय खेती करने वाले किसानों का दिल्ली में होगा 15 अगस्त को सम्मान, आयुष मंत्री परमार ने की किसानों की तारीफ

भोपाल। दिल्ली के लाल किले में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पर मध्य प्रदेश के औषधीय खेती करने वाले पांच किसान दंपति को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। राज्य औषधीय पादप बोर्ड ने इन किसानों का चयन किया है। आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने औषधीय पौधों के उत्पादन में योगदान के लिए विशेष सम्मान के लिए चयनित किसानों को शुभकामनाएं दी हैं।

आयुष मंत्री परमार ने की किसानों की तारीफ

औषधीय खेती और उसमें अच्छे परफार्मेंस के लिए मध्य प्रदेश के पांच किसान दंपति को चयनित करने पर आयुष मंत्री परमार ने आयुष विभाग अंतर्गत राज्य औषधीय पादप बोर्ड की इस पहल की तारीफ की है। वहीं, उन्होंने कहा कि इन किसानों ने औषधीय पौधों की खेती में अच्छा काम कर प्रदेश और देश में लोगों को जागरूक किया है। इनके प्रयासों से न केवल औषधीय पौधों की आपूर्ति और गुणवत्ता में सुधार हुआ है, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

ये भी पढ़ें: कभी Google में की थी इंटर्नशिप, अब Chrome Browser को खरीदने का रखा प्रस्ताव, जानिए कौन हैं Perplexity AI के co-founder अरविंद श्रीनिवास

सम्मानित होने वाले किसानों से ये आशा

इंदर सिंह परमार ने कहा है कि सम्मानित होने वाले किसान आने वाले समय में प्रदेश के दूसरे किसानों को औषधीय पौधों की खेती के लिए मोटिवेट भी करेंगे। अपर सचिव आयुष एवं राज्य औषधीय पादप बोर्ड के मुख्य के अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि यह पहल किसानों को प्रोत्साहित करने और औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।

इनको मिलेगा सम्मान

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के दिनेश धाकड़ और यशोदा धाकड़, निवाड़ी जिले के नेगुवान के बलराम कुशवाह और गायत्री कुशवाह, बालाघाट जिले के रमेश्वर प्रसाद सोनकर और देविका सोनकर, सागर जिले के आकाश चौरसिया और उज्जैन जिले के  सुरेश धाकड़ एवं आशा बाई, ये सभी किसन दंपति दिल्ली के लाल किले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित होंगे।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts