Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPL की तारीखें 2 पार्ट्स में आएगी :इलेक्शन के कारण फैसला, बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

इलेक्शन के कारण फैसला, बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 19वें एडिशन का शेड्यूल इस बार दो चरणों में जारी किया जाएगा। आईपीएल संचालन परिषद ने पुष्टि की है कि पहले चरण का कार्यक्रम 6 या 7 मार्च को घोषित किया जाएगा। सोमवार को हुई ऑनलाइन बैठक में परिषद ने विधानसभा चुनावों को देखते हुए पूरे कार्यक्रम को दो हिस्सों में बांटने का निर्णय लिया।

    बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

    कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव संतोष मेनन ने जानकारी दी है कि बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही सीजन का आगाज होगा साथ ही फाइनल मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा। मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सत्र में अपने पांच घरेलू मुकाबले इसी मैदान पर खेलेगी।

    IPL की परंपरा रही है कि लीग का पहला मुकाबला, दूसरे क्वालीफायर और फाइनल मैच मौजूदा चैंपियन टीम के घरेलू मैदान पर आयोजित किए जाते हैं। पिछले सत्र में उद्घाटन मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के घरेलू मैदान पर खेला गया था।

    यह भी पढ़ें: MS Dhoni : ओवरस्पीडिंग में पकड़ी गई महेंद्र सिंह धोनी की कार, 1000 रुपये का कटा चालान

    चुनाव के कारण शुरुआती मैचों में बदलाव संभव

    पिछले वर्ष दिसंबर में खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान कहा गया था कि प्रतियोगिता 26 मार्च से शुरू होगी। हालांकि, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में विधानसभा चुनाव होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

    इन राज्यों में केकेआर, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अपने घरेलू मुकाबले खेलती हैं। लेकिन चुनावी मौसम के चलते इन स्टेडियम पर शुरुआती चरण में कम मैच रखे जाएंगे। अब प्रतियोगिता 26 की जगह 28 या 29 मार्च से शुरू होने की संभावना है।

    31 मई को ही होगा फाइनल

    कार्यक्रम में आंशिक बदलाव के बावजूद खिताबी मुकाबला 31 मई को ही खेला जाएगा। खेल जगत में परंपरा रही है कि बड़े मुकाबले रविवार को आयोजित किए जाते हैं और 31 मई को रविवार पड़ रहा है। इसलिए अंतिम मुकाबले की तिथि में बदलाव नहीं किया जाएगा।

    राजस्थान टीम का मुख्य घरेलू मैदान जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम है, जबकि दूसरा घरेलू मैदान गुवाहाटी है। संभावना है कि गुवाहाटी में होने वाले मुकाबले अप्रैल या मई में आयोजित किए जाएं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts