BSE को SEBI की मंजूरी:Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होंगे लॉन्च

देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज BSE Limited को मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से BSE Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद BSE इस इंडेक्स पर मंथली इंडेक्स फ्यूचर्स और मंथली इंडेक्स ऑप्शंस पेश करेगा।
Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होंगे लॉन्च
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज BSE Limited को मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से BSE Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद BSE इस इंडेक्स पर मंथली इंडेक्स फ्यूचर्स और मंथली इंडेक्स ऑप्शंस पेश करेगा। ये सभी कॉन्ट्रैक्ट कैश सेटल्ड होंगे यानी एक्सपायरी के समय शेयरों की डिलीवरी नहीं होगी बल्कि अंतर की राशि नकद में चुकाई जाएगी। इनकी एक्सपायरी हर महीने के अंतिम गुरुवार को तय की गई है। एक्सचेंज ने 4 मार्च 2026 को इस मंजूरी की जानकारी NSE को भी दी है।

    क्या है Sensex Next 30 इंडेक्स?

    Sensex Next 30 इंडेक्स में BSE 100 की उन अगली 30 बड़ी और लिक्विड कंपनियों को शामिल किया जाता है जो डेरिवेटिव सेगमेंट में मौजूद हैं लेकिन BSE Sensex के 30 शेयरों में शामिल नहीं हैं। यह इंडेक्स उन कंपनियों के प्रदर्शन को दर्शाता है जो आकार और कारोबार के लिहाज से मजबूत हैं और भविष्य में मुख्य Sensex में जगह बना सकती हैं।

    ये भी पढ़ें: सिनेमा जगत में शोक: ‘देवदास’ में शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाने वाले विजय कृष्णा का 81 की उम्र में निधन

    डेरिवेटिव सेगमेंट में बढ़ेगा दायरा

    • निवेशकों को हेजिंग का नया विकल्प मिलेगा
    • इंडेक्स-आधारित ट्रेडिंग के अवसर बढ़ेंगे
    • BSE के डेरिवेटिव कारोबार में लिक्विडिटी मजबूत हो सकती है

    यह कदम ऐसे समय में आया है जब इंडेक्स डेरिवेटिव सेगमेंट में निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है।

    ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स 1123 अंक टूटा, निफ्टी 385 अंक नीचे बंद; एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट, कच्चा तेल $80 के पार

    Q3 FY26 में BSE का मुनाफा 174% उछला

    वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो BSE ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में 602 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 174% की बढ़ोतरी है।

    • नेट प्रॉफिट मार्जिन 26% से बढ़कर 45% हो गया।
    • तिमाही आय 62% बढ़कर 1244 करोड़ रुपये रही।
    • पिछले साल इसी तिमाही में आय 768.1 करोड़ रुपये थी।

    मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम और डेरिवेटिव गतिविधि में तेजी का असर कंपनी के नतीजों में दिखा है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts