Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हाई अलर्ट पर सेना :सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बलों ने की नाकाम

सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के भीमबेर गली इलाके में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जवानों ने ग्राउंड और हवाई निगरानी के जरिए आतंकियों की मूवमेंट पर तुरंत कार्रवाई की। ऑपरेशन के बाद पूरे सेक्टर में हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है।
सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बलों ने की नाकाम
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जम्मू-कश्मीर । पुंछ जिले के भीमबेर गली इलाके में बुधवार तड़के सुबह सेना ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सतर्क जवानों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। विश्वसनीय खुफिया जानकारी और लगातार निगरानी की मदद से सेना पहले से ही अलर्ट थी। जैसे ही आतंकियों की मूवमेंट डिटेक्ट हुई, जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और उनका मंसूबा विफल कर दिया।

    रणनीतिक कार्रवाई और घुसपैठ विफल

    सेना के अनुसार, भीमबेर गली सेक्टर में तैनात व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जवानों ने तेज और रणनीतिक तरीके से घुसपैठ को रोका। इलाके में ग्राउंड सर्विलांस के साथ-साथ हवाई निगरानी भी की जा रही थी। जैसे ही आतंकियों की मूवमेंट कन्फर्म हुई, जवानों ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान सीमा पर किसी भी तरह की सेंध नहीं लगने दी गई और घुसपैठ की पूरी योजना को नाकाम कर दिया गया।

    हाई अलर्ट और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

    ऑपरेशन के बाद सेना ने पूरे इलाके में डोमिनेशन बढ़ा दिया है। अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और निगरानी और भी सख्त कर दी गई है ताकि भविष्य में किसी भी तरह की घुसपैठ की कोशिश को तुरंत रोका जा सके। पूरे सेक्टर में हाई अलर्ट जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस कार्रवाई की जानकारी साझा की और बताया कि सतर्क और प्रशिक्षित जवानों ने मिलकर दुश्मन की साजिश को असरदार तरीके से विफल किया।

    एलओसी पर सेना की सतर्कता और जमीनी एवं हवाई निगरानी मजबूत बनी हुई है। भारतीय जवान न केवल अलर्ट हैं बल्कि किसी भी संभावित खतरे का समय रहते सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सरहद में सुरक्षा की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

    Latest Posts