PlayBreaking News

SA vs NZ LIVE Cricket Score :न्यूजीलैंड फाइनल में, फिन एलन ने बनाए 100 रन, साउथ अफ्रीका की करारी हार

T20 world cup 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलेैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। फिन एलन ने 33 गेंदों पर शानदार 100 रन बनाए।
Follow on Google News
न्यूजीलैंड फाइनल में, फिन एलन ने बनाए 100 रन, साउथ अफ्रीका की करारी हार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर  फाइनल में प्रवेश किया है। न्यूजीलैंड के फिन एलन ने 33 गेंदों पर शानदार 100 रन बनाए। अब पांच मार्च को दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच है। 

    149/1 : 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट पर 149 रन। 

    साईफर्ट आउट : 117 रन पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, टिम साइफर्ट 58 रन बनाकर बोल्ड। रबाडा ने लिया विकेट। 

    न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे : न्यूजीलैंड 8 ओवर के बाद 103 रन, टिम साइफर्ट 57 और फिन एलन 45 पर खेल रहे

    पॉवर प्ले में 84 रन : न्यूजीलैंड 6 ओवर के बाद 84 रन, टिम साइफर्ट 41 और फिन एलन 43 पर खेल रहे

    5 ओवर में 62 रन : न्यूजीलैंड पांच ओवर के बाद बिना विकेट खोए 62 रन। 

    न्यूजीलैंड 37/0 : न्यूजीलैंड 3 ओवर के बाद बिना विकेट खोए 37 रन बनाए।

    169 रन, 8 विकेट : साउथ अफ्रीका की पारी 169 पर खत्म हुई। न्यूजीलैंड ने आउट किए 8 प्लेयर।  

    स्टब्स आउट : 18 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 6 विकेट पर 150 रन, स्टब्स 29 रन पर आउट

    150 रन : 18 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका पांच विकेट पर 150 रन, स्टब्स 29, यान्सन 40 रन पर

    101 रन, 5 विकेट : 14 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका पांच विकेट पर 101 रन,  ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सन क्रीज पर।

    91 रन : 13 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 91 रन, पांच विकेट के नुकसान पर। 

    ब्रेविस भी आउट : साउथ अफ्रीका को पांचवा झटका, ब्रेविस 34 रन बनाकर आउट।

    मिलर आउट : डेविड मिलर  6 रन बनाकर आउट, साउथ अफ्रीका 10 ओवर के बाद 4 विकेट पर 77 रन। 

    54/3 : साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका, मारक्रम 18 रन बनाकर आउट, रचिन को मिला विकेट

    52 रन पूरे :  सात ओवर के बाद साउथ अफ्रीका दो विकेट पर 52 रन।

    46 पर साउथ अफ्रीका : दो विकेट पर 46 रन साउथ अफ्रीका। 

    रचिन रविंद्र ने कैच छोड़ा : रचिन रविंद्र ने एडम मारक्रम का आसान कैच छोड़ा। चार ओवर में साउथ अफ्रीका 28 रन। 

    डीकॉक और रिकेल्टन आउट : साउथ अफ्रीका का 12 रन पर एक विकेट गिरा। डिकॉक 10 रन बनाकर और रिकेल्टन 0 पर आउट

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    दक्षिण अफ्रीका : एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

    न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts