PlayBreaking News

छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा :ट्रक ने मजदूरों से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 5 की मौत

छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर टेमनी खुर्द के पास मजदूरों से भरी पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 3 महिलाएं शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें जिला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।
Follow on Google News
ट्रक ने मजदूरों से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 5 की मौत
Chhindwara Betul Highway Accident

छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टेमनी खुर्द के पास करीब 10 बजे मजदूरों से भरी पिकअप वाहन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर सड़क पर दूर-दूर जा गिरे।

हादसे में 5 लोगों की मौत

हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं करीब 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

सब्जी तोड़ने जा रहे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार सभी मजदूर मछैरा गांव के रहने वाले हैं। मृतक सावित्री वनके के पति सुरेश सिंह ने बताया कि सभी मजदूर सुबह करीब 9 बजे कन्हरगांव में सब्जी तोड़ने के लिए निकले थे। मजदूरों को लेने के लिए पिकअप वाहन खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे यूरिया से भरे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। वाहन में करीब 20 से 25 मजदूर सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

Breaking News

कई घायल आईसीयू में भर्ती

अस्पताल सूत्रों के अनुसार 16 घायलों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। 5 लोगों के हाथ-पैर और शरीर की हड्डियां टूट गई हैं, जबकि अन्य घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

घायलों को अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय लोगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts