Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बुरहानपुर के केला किसानों के लिए खुशखबरी :मुख्यमंत्री ने एक क्लिक में भेजी ₹107 करोड़ से ज्यादा की सहायता

बुरहानपुर में आंधी, तूफान और बेमौसम बारिश से प्रभावित 8,115 केला किसानों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी राहत दी। 8,963 हेक्टेयर फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसानों के बैंक खातों में 107.72 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की गई।
मुख्यमंत्री ने एक क्लिक में भेजी ₹107 करोड़ से ज्यादा की सहायता
कार्यक्रम में सांसद-विधायक और किसान मौजूद रहे

बुरहानपुर जिले के केला किसानों को मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। मई और जून में आई आंधी, तूफान और बेमौसम बारिश से खराब हुई केले की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8,115 किसानों के बैंक खातों में 107 करोड़ 72 लाख रुपये की राहत राशि सीधे ट्रांसफर की।

8,963 हेक्टेयर फसल हुई थी खराब

29 और 30 मई तथा 1 जून को आई प्राकृतिक आपदा से जिले में 8,963 हेक्टेयर में लगी केले की फसल प्रभावित हुई थी। नुकसान के बाद किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार ने राहत राशि जारी की।

/img/15/1785424696434

बलराम कृषि महोत्सव से किया राशि का ट्रांसफर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए प्रभावित किसानों के खातों में राहत राशि भेजी। बुरहानपुर कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती, नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

जनप्रतिनिधियों के प्रयास से मिली राहत

राहत राशि स्वीकृत कराने में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू और विधायक अर्चना चिटनिस समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने लगातार प्रयास किए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रभावित किसानों को जल्द आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई। जिला प्रशासन की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर राहत राशि स्वीकृत की गई।

Breaking News

सांसद ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि बुरहानपुर का केला देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। प्राकृतिक आपदा के बाद किसानों को राहत दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

60 हजार हेक्टेयर तक बढ़ेगा सिंचाई क्षेत्र

विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि वर्ष 2003 में बुरहानपुर में केवल 1,100 हेक्टेयर भूमि सिंचित थी, जो अब बढ़कर 25 हजार हेक्टेयर हो गई है। उन्होंने कहा कि चल रही सिंचाई परियोजनाओं के पूरा होने के बाद यह रकबा 60 हजार हेक्टेयर तक पहुंच जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का आभार व्यक्त किया।

Banwari Metkar
By Banwari Metkar

Latest Posts