भोपाल के 30 इलाकों में मंगलवार को बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई; देखें पूरी लिस्ट

भोपाल के करीब 30 इलाकों में मंगलवार को बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी इन क्षेत्रों में मेंटेनेंस और जरूरी काम करेगी। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में 1 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम कटौती के समय से पहले निपटा लें।
सुबह 8 बजे से शुरू होगी कटौती
बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय पर सप्लाई बंद रहेगी। ईदगाह, साकेत नगर, मंदाकिनी चौराहा, प्रियंका नगर, जेपी नगर, सांईनाथ, महाबली नगर, करोंद चौराहा और जज कॉलोनी समेत कई इलाके प्रभावित होंगे।
इन इलाकों में इतने समय बंद रहेगी बिजली
सुबह 8 से 11 बजे तक: बेलदारपुरा, नेहरू रोड, अलीगंज, जुमेराती और आसपास के इलाके।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: साकेत नगर और आसपास के इलाके।
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक: मंदाकिनी चौराहा, महाबली नगर, सांईनाथ, मां पार्वती नगर और आसपास के इलाके।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: आदमपुर, छावनी, डोबरा, चोर सगोनी, ओमेगो फार्म, न्यू मिनाल, बृज कॉलोनी, माया इन्क्लेव, करोंद चौराहा और आसपास के इलाके।
सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक: प्रियंका नगर, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, राजवैध एच सेक्टर, मधुवन सिटी और आसपास के इलाके।
दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक: राजगालिया कॉलोनी, गुरुबख्श की तलैया, जेपी नगर और आसपास के इलाके।
दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक: जज कॉलोनी, अमलतास कॉलोनी, ईदगाह, मिनाक्षी रेजीडेंसी, प्रभु नगर और आसपास के इलाके।
जरूरी काम पहले निपटा लें
मेंटेनेंस के दौरान बिजली सप्लाई बंद रहने से घरेलू और व्यावसायिक काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में प्रभावित इलाकों के लोग पानी की मोटर, ऑनलाइन काम, जरूरी चार्जिंग और बिजली से जुड़े अन्य काम पहले से निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।




















