Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News :चलती कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक

भोपाल के कोलार रोड पर चलती SUV में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के समय कार ट्रायल पर थी और वर्कशॉप कर्मचारियों की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। आग के पास EV चार्जिंग स्टेशन और ट्रांसफार्मर होने से इलाके में हड़कंप मच गया।
चलती कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक SUV कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और लपटें करीब 10 फीट ऊपर तक उठने लगीं। गनीमत रही कि समय रहते दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह घटना कोलार रोड स्थित चूनाभट्टी रेस्ट हाउस के आगे गार्डन रेसिडेंस के पास हुई। दोपहर करीब 3:30 बजे सड़क पर चल रही SUV से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ। इसके कुछ ही देर बाद कार में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर कोलार फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी।

वर्कशॉप की लापरवाही की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार पिछले 15 दिनों से एक वर्कशॉप में सुधार कार्य के लिए खड़ी थी। शनिवार को शोरूम के कर्मचारी कार को ट्रायल के लिए लेकर निकले थे। इसी दौरान चलती कार में आग लग गई। मामले में वर्कशॉप और शोरूम कर्मचारियों की लापरवाही की बात भी सामने आ रही है।

मालिक ने सड़क पर अपनी ही कार को जलते देखा

घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि कार मालिक नितिन रघुवंशी उसी समय वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क पर अपनी कार को जलते देखा तो तुरंत शोरूम में फोन लगाकर जानकारी मांगी। आरोप है कि शोरूम कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि कार अभी भी वर्कशॉप में खड़ी है। इसके बाद नितिन ने मौके का वीडियो बनाया और सीधे शोरूम पहुंचकर हंगामा किया।

Breaking News

पास में था EV चार्जिंग स्टेशन और ट्रांसफार्मर

जिस जगह कार में आग लगी, उसके पास ही इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन और रिहायशी इलाका मौजूद है। वहीं पास में ट्रांसफार्मर भी था। ऐसे में लोगों को डर था कि कहीं कार में ब्लास्ट न हो जाए। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क के एक हिस्से पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

टायर जल गए, सड़क पर लगी भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेज थी कि कार के टायर भी जल गए। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि दमकल की टीम ने समय रहते आग बुझाकर बड़ा हादसा होने से टाल दिया।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts