PlayBreaking News

MP News:स्पीकर के सामने पेश नहीं हुईं निर्मला सप्रे, अब हाईकोर्ट में 29 अप्रैल को होगी सुनवाई

मध्य प्रदेश की बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष के सामने पेश नहीं हुईं। उन्हें 22 अप्रैल को नरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष भोपाल में उपस्थित होना था।
Follow on Google News
स्पीकर के सामने पेश नहीं हुईं निर्मला सप्रे, अब हाईकोर्ट में 29 अप्रैल को होगी सुनवाई

मध्य प्रदेश की बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष के सामने पेश नहीं हुईं। उन्हें 22 अप्रैल को नरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष भोपाल में उपस्थित होना था लेकिन इस बार भी वे खुद नहीं पहुंचीं। उनकी ओर से कुछ प्रतिनिधि जरूर विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय में पहुंचे।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद तय हुई थी तारीख

इससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 9 अप्रैल को विधायक को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि स्पीकर की व्यस्तता के कारण पहले की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी और 22 अप्रैल को पेशी तय की गई थी। अब मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को हाईकोर्ट में होगी जहां इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जाएगी।

विपक्ष ने उठाए सवाल

इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीना में चुनाव कराने से बचने के लिए जानबूझकर फैसला टाला जा रहा है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि तय समयसीमा के बावजूद फैसला नहीं लिया जा रहा।

ये भी पढ़ें: ‘जिंदा लाश’ जैसा शख्स! भारत की सड़कों पर ‘Zombie Drug’ का साया! जानिए सच क्या?

90 दिन की जगह ढाई साल, अब कोर्ट पर नजर

उमंग सिंघार ने कहा कि ऐसे मामलों में 90 दिनों के भीतर निर्णय लिया जाना चाहिए लेकिन इस केस में करीब ढाई साल बीत चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस से विधायक निर्मला सप्रे के बीजेपी में जाने से जुड़े सभी सबूत पेश किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर विधानसभा अध्यक्ष फैसला नहीं लेते हैं तो हाईकोर्ट इस पर अंतिम निर्णय दे सकता है।

ये भी पढ़ें: MP News : सतना में डिवाइडर तोड़कर नहर में गिरा ट्रक, ड्राइवर सहित तीन की मौत

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts