Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPS के घर में गोबर भरने की धमकी देने वाले विधायक प्रीतम लोधी पर भाजपा का एक्शन, दिया नोटिस

करैरा के एसडीओपी के घर में गोबर भरने की धमकी देने वाले पिछोर विधायक प्रीतम लोधी पर भाजपा ने एक्शन लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है। 
IPS के घर में गोबर भरने की धमकी देने वाले विधायक प्रीतम लोधी पर भाजपा का एक्शन, दिया नोटिस

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष ने अपनी पार्टी के बेलगाम विधायक प्रीतम लोधी को उनके द्वारा आईपीएस के प्रति उपयोग किए गए शब्दों को अत्यंत आपत्तिजनक मानते हुए उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पार्टी ने लोधी के आचरण को पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं माना है। उन्हें 3 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है, अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। प्रीतम लोधी ने एसडीओपी आयुष जाखड़ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करने के बाद आईपीएस एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई थी। एसोसिएशन ने विधायक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने केंद्रीय नेतृत्व को पूरी जानकारी भेजकर मार्गदर्शन मांगा था।

विधायक का आचरण अत्यंत आपत्तिजनक : खंडेलवाल

इंदौर में आयोजित भाजपा के वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की। नोटिस में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में विधायक का आचरण अत्यंत आपत्तिजनक रहा है और यह पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि विधायक को तीन दिन के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा। भाजपा ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विधायक के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नोटिस की प्रतिलिपि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को भी भेजी गई है, जिनमें डॉ. मोहन यादव सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं

 

/img/89/1776864425750

ये भी पढ़ें: सतना में लोटस इन्फ्रारिएल्टी की 20 करोड़ की जमीन कुर्क : 10 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर, HC के आदेश पर एक्शन

'तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना'

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में उन्होंने कहा... एसडीओपी करैरा ने जो बात कही, वो मेरे गले नहीं उतर रही।वो कहता है यहां दिख मत जाना। मैं एसडीओपी से कहना चाहता हूं, क्या तेरे डैडी की है करैरा...वैसे तो मैं कहता नहीं हूं, लेकिन अब मैं कहना चाहता हूं। वो आएगा भी करैरा और चुनाव भी लड़ेगा। तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना। विधायक ने यह भी कहा कि- मैं कहना चाहता हूं एसडीओपी महोदय से हमारा इतिहास भी देख लेना। अगर ये हमारे खिलाफ गलत इल्जाम,गलत दबाव, गलत तरीके से पड़ताल करोगे तो हम सहन नहीं करेंगे। इसका जवाब भी देंगे। मैं ऐसे अधिकारी को कहना चाहता हूं,अपनी औकात में रहो अपने दायरे में रहो, अगर झूठे आरोप लगाए, दबाव बनाया या पक्षपात किया, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और करारा जवाब देंगे। लोधी ने कहा था कि वे 10000 लोगों को साथ ले जाकर एसडीओपी के घर में गोबर भर देंगे। 

बेटे की कार की टक्कर से पांच लोग हुए थे घायल 

करैरा में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे बाइक सवार लोग दूर जाकर गिरे और घायल हो गए। साथ ही थार की टक्कर से बाइक आगे  स्कूल पढ़ने जा रही दो लड़कियों से जा टकराई, जिससे उन्हें भी चोटें आई हैं। इस हादसे में मुख्य रूप से बाइक सवार संजय परिहार और उनके तीन साथी व एक अन्य घायल हुए थे। पुलिस की शुरूआती जांच और चश्मदीदों के अनुसार, थार गाड़ी को पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का बेटा दिनेश लोधी चला रहा था।इस माममे में हंगामा होने के बाद विधायक के बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था और उसे थाने भी बुलाया गया था। 

ये भी पढ़ें: MP News: स्पीकर के सामने पेश नहीं हुईं निर्मला सप्रे, अब हाईकोर्ट में 29 अप्रैल को होगी सुनवाई

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts