PlayBreaking News

बेगमगंज :राशन वितरण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, एसडीएम ने दिए निर्देश

बेगमगंज एसडीएम ने उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक लेकर समय पर खाद्यान्न वितरण, री-ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी करने और बारिश के मौसम में अनाज का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि राशन वितरण में लापरवाही या अनियमितता मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Follow on Google News
राशन वितरण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, एसडीएम ने दिए निर्देश
बेगमगंज में पीडीएस विक्रेताओं की बैठक

बेगमगंज में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने सभी उचित मूल्य दुकान (पीडीएस) संचालकों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए। बैठक में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार भी मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को तय समय पर खाद्यान्न का वितरण किया जाए।

बारिश में अनाज सुरक्षित रखने पर जोर

बैठक में वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी संचालकों को खाद्यान्न का सुरक्षित भंडारण और रखरखाव करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण अनाज खराब न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं।

Breaking News

री-ईकेवाईसी जल्द पूरी करने के निर्देश

एसडीएम ने सभी पात्र हितग्राहियों की री-ईकेवाईसी (Re e-KYC) प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन की सभी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने को कहा।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक में स्पष्ट किया गया कि राशन वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही, अनियमितता या शासन के निर्देशों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित उचित मूल्य दुकान संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Anand Sharma
By Anand Sharma
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts