Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अशोकनगर में सट्टा किंग आजाद खान का होटल ध्वस्त,ड्रोन से निगरानी और 100 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात

अशोकनगर प्रशासन ने सट्टा किंग आजाद खान के तीन मंजिला होटल आजाद पैलेस को जेसीबी से गिरा दिया। नियमों का उल्लंघन और ऑनलाइन सट्टा कारोबार के आरोपों के चलते यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में भारी पुलिस तैनाती और ड्रोन रिकॉर्डिंग हुई। आजाद खान फिलहाल जेल में है और उसकी सहकारी संस्था की जांच के आदेश दिए गए हैं।
ड्रोन से निगरानी और 100 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अशोकनगर जिला प्रशासन ने सोमवार को सट्टा किंग आजाद खान के तीन मंजिला होटल आजाद पैलेस को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की टीम ने दोपहर करीब 2 बजे कार्रवाई शुरू की और 3 बजे तक होटल के आगे और पीछे के हिस्सों को जेसीबी से गिरा दिया।

    नियमों का उल्लंघन बना कारण

    होटल का निर्माण नियमों के पालन के बिना किया गया था। कार्रवाई से पहले प्रशासनिक अधिकारी होटल के अंदर गए और तीनों मंजिलों के कमरों की जांच की।

    आसपास का इलाका किया बंद

    कार्रवाई के दौरान आसपास की सभी दुकानों को बंद कराया गया और गलियों में बैरिकेड लगाकर आवाजाही रोकी गई। पुराने बस स्टैंड के पास खाली परिसर में भी बैरिकेड लगाए गए ताकि कोई भीड़ इकट्ठा न हो।

    Twitter Post

    राजस्व विभाग और नगर पालिका के अमले के साथ 100 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात थे। एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी, नगर पालिका सीएमओ विनोद उन्नीथन और एसडीओपी विवेक शर्मा ने कार्रवाई मॉनिटर की। दो पोकलेन, एक-एक हाइड्रा और जेसीबी से होटल को गिराया गया। इस दौरान ड्रोन और वीडियो कैमरे से रिकॉर्डिंग भी की गई।

    ऑनलाइन सट्टा कारोबार का खुलासा

    आजाद खान लंबे समय से अशोकनगर और आसपास के इलाकों में ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। गुना जिले में पकड़े गए कुछ सटोरियों से उसके धंधे का खुलासा हुआ। कोतवाली पुलिस ने कुछ सटोरियों के बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए भी सट्टा कारोबार के सबूत जुटाए थे।

    पिस्टल लाइसेंस रद्द और दस्तावेज जब्त

    लगातार केस दर्ज होने के बाद कलेक्टर ने आजाद खान का 32 बोर पिस्टल का लाइसेंस रद्द कर दिया। नोटिस मिलने के बाद उसने पिस्टल थाने में जमा कराई थी। कुछ दिन पहले पुलिस ने उसके ठिकाने से ट्रांजेक्शन रजिस्टर और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए थे।

    आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

    देहात थाना इलाके में दो सगे भाइयों की आत्महत्या के मामले में आजाद खान पर उन्हें उकसाने का आरोप भी लगा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

    सहकारी संस्था पर जांच के आदेश

    ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने के खुलासे के बाद KGN साख सहकारी संस्था मर्यादित पर भी प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। यह सोसायटी होटल आजाद पैलेस से ही चलाई जा रही थी। मंत्री विश्वास सारंग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संस्था की जांच के आदेश दिए हैं। टीम को 7 दिन में रिपोर्ट सौंपनी होगी और संस्था के सभी वित्तीय लेनदेन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts