PlayBreaking News

फ्रांस के राष्ट्रपति के दौरे के बीच दमिश्क में धमाका :जिस होटल में रूकना था वहीं धमाका, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। जांच एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस वजह से हुआ।
Follow on Google News
जिस होटल में रूकना था वहीं धमाका, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के दौरान एक बड़ा धमाका हुआ। यह ब्लास्ट उस होटल के पास हुआ, जहां मैक्रों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और आसपास की सड़कों को बंद कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घटनास्थल के पास धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। हालांकि, अभी तक किसी के घायल या मारे जाने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जांच एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी की

धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। जांच एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस वजह से हुआ। फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron, बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद दमिश्क का दौरा करने वाले यूरोपीय संघ (EU) के पहले बड़े नेता हैं। ऐसे में उनके दौरे के दौरान हुए इस धमाके को सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री मोदी को मिला 'बितांग आदिपूर्ण' सम्मान, ब्रह्मोस मिसाइल, अस्त्र डील और व्यापार समेत कई बड़े समझौते

किस होटल में रूके थे मैक्रों?

सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ठहरने वाले होटल के पास दो धमाके हुए। सीरियाई मीडिया के मुताबिक, मैक्रों 'फोर सीजन्स' होटल में ठहरे हुए हैं। हालांकि, फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने साफ किया है कि मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनका सीरिया दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।

मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित, काफिले तक नहीं पहुंची आवाज

फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय एलिसी पैलेस ने बताया कि दमिश्क में हुए धमाके मैक्रों के ठहरने वाले होटल के पास हुए थे, लेकिन राष्ट्रपति के काफिले तक उनकी आवाज नहीं पहुंची। मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं और घटना के बावजूद उन्होंने अपना तय कार्यक्रम जारी रखा।

मैक्रों, बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद सीरिया का दौरा करने वाले पहले बड़े यूरोपीय नेता बन गए हैं। सोमवार को दमिश्क एयरपोर्ट पर सीरिया के विदेश मंत्री असद अल-शैबानी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक उमय्यद मस्जिद का भी दौरा किया।

धमाके के वीडियो

पूरा इलाका धुएं के गुबार की गिरफ्त में

सरकारी मीडिया ने एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि राजधानी के बीचों-बीच हुए दोनों धमाके विस्फोटक उपकरणों की वजह से हुए। धमाकों के बाद इलाके से धुएं का गुबार उठता देखा गया और सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास का इलाका घेर लिया।ट

Breaking News

हमले में कोई जनहानि की पुष्टि नहीं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक गाड़ी जलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं सड़क पर खून के धब्बे भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी के मारे जाने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले ही दमिश्क के 'जस्टिस पैलेस' के पास एक कैफे में भी बड़ा धमाका हुआ था। उस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल हुए थे। लगातार हो रहे धमाकों के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts