Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लव जिहाद का ठिकाना बना होटल! बजरंगियों का फूटा गुस्सा, पुलिस ने दबिश देकर एंट्री रजिस्टर किया जब्त

लव जिहाद का ठिकाना बना होटल! बजरंगियों का फूटा गुस्सा, पुलिस ने दबिश देकर एंट्री रजिस्टर किया जब्त
होटल पहुंचे थे बजरंगी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर।
    शहर के आजाद नगर क्षेत्र स्थित एक होटल पर लव जिहाद को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान होटल संचालन में भारी अनियमितताएं पाए जाने पर एंट्री रजिस्टर जब्त कर लिया और होटल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी।

    जानकारी के अनुसार आजाद नगर क्षेत्र में संचालित होटल नमन पैलेस को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि होटल में बिना वैध पहचान पत्र के युवक-युवतियों को ठहराया जा रहा था, जो न केवल सुरक्षा मानकों की खुली अवहेलना है बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा माना जा रहा है। बजरंग दल का कहना है कि होटल को सुनियोजित तरीके से लव जिहाद के अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

    लगातार मिल रही शिकायतों से आक्रोशित बजरंगी कार्यकर्ता बुधवार को होटल पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर आजाद नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और होटल की जांच की। जांच के दौरान एंट्री रजिस्टर में कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद पुलिस ने रजिस्टर जब्त कर लिया।

    मौके पर मौजूद थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि होटल संचालन से जुड़े नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने होटल संचालक और स्टाफ को निर्देश दिए कि भविष्य में बिना वैध पहचान पत्र किसी भी व्यक्ति को ठहराया गया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts