उमरिया में लोकायुक्त की कार्रवाई, महिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, जानें पूरा मामला

उमरिया में लोकायुक्त की कार्रवाई, महिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, जानें पूरा मामला
उमरिया। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला उमरिया जिले से सामने आया है। जिले की करकेली जनपद पंचायत की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा परमहंस को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते लोकायुक्त रीवा की टीम ने गुरुवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्‍त टीम ने जिला मुख्‍यालय पर आरोपित के शासकीय आवास पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सरपंच प्रमोद यादव द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए नाडेप निर्माण के भुगतान और सरपंच व पंचों के मानदेय भुगतान के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। आवेदक द्वारा इसकी शिकायत रीवा लोकायुक्त से की गई थी। सत्यापन पर रिश्वत की मांग सही पाई गई।

रंगे हाथों दबोचा

रीवा लोकायुक्त ने करकेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा परमहंस को उमरिया स्थित उनके शासकीय आवास में 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को पूरा किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें- राजा शंकरशाह यूनिवर्सिटी छिंदवाड़ा के रजिस्ट्रार ने मांगी 50 हजार की घूस, रिश्वत के 25 हजार रूपए लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts