PlayBreaking News

Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट के 17 लोकसभा कैंडिडेट घोषित, कांग्रेस की दावेदारी वाली कई सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Follow on Google News
Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट के 17 लोकसभा कैंडिडेट घोषित, कांग्रेस की दावेदारी वाली कई सीटों पर उतारे उम्मीदवार
मुंबई। शिवसेना (UBT) ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। घोषित सीटों में कई सीटें ऐसी हैं जिन पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारना चाहती थी, लेकिन इन पर उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। संजय राउत ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने ने कहा कि, उनकी पार्टी 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फिलहाल 17 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। https://twitter.com/rautsanjay61/status/1772829709073862852

इन सीटों पर कांग्रेस उतारना चाहती थी अपने उम्मीदवार

जिन सीटों को लेकर कांग्रेस नाराज है, उनमें से एक सीट मुंबई नॉर्थ-वेस्ट है। यहां उद्धव गुट ने अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया है। मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम चुनाव लड़ना चाहते थे। राहुल गांधी ने भी उन्हें भरोसा दिया था। लेकिन टिकट ना मिलने से निरुपम नाराज हैं। इसी तरह मुंबई साउथ-सेंट्रल से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड टिकट की उम्मीद कर रहीं थीं। वहीं सांगली पर भी कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही थी।

मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से अमोल को टिकट

ठाकरे गुट के लोकसभा प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम नाराज हो गए हैं। वे मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। राहुल गांधी ने भी उन्हें भरोसा दिया था। वहीं अब इस सीट पर ठाकरे गुट के अमोल कीर्तिकर को टिकट दे दिया गया है।

मुंबई साउथ-सेंट्रल से अनिल देसाई को टिकट

मुंबई साउथ-सेंट्रल से उद्धव ठाकरे के करीबी राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई को टिकट दिया गया है। यहां से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड चुनाव लड़ना चाहती थीं।

सांगली से चंद्रहार पाटिल को टिक

सांगली से कांग्रेस विश्वजीत कदम को खड़ा करना चाहती थी। उद्धव गुट ने यहां चंद्रहार पाटिल को टिकट दे दिया है। इसके बाद कांग्रेस के नाराज नेता सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं।

खिचड़ी घोटाले में अमोल कीर्तिकर को ED का समन

COVID खिचड़ी घोटाले के संबंध में ED ने शिवसेना (UBT) नेता अमोल कीर्तिकर को समन जारी किया है। कीर्तिकर को शिवसेना (UBT) ने मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद उम्मीदवार घोषित किया है। जानकारी के अनुसार, कीर्तिकर को आज ED अधिकारियों ने तलब किया है।

महाराष्ट्र में पांच चरणों में होगी वोटिंग

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा पर पांच चरणों में वोटिंग होगी। यहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को वोटिंग होगी। वहीं चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। महाराष्ट्र में इंडिया अलायंस और एनडीए में सीधा मुकाबला होना है। यहां शिवसेना-यूबीटी, एनसीपी-शरद पवार और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, एनडीए में शामिल शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजित पवार) और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 Date : 7 फेज में होगी वोटिंग, 19 अप्रैल को पहले चरण का आगाज: 4 जून को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts