Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लोन की सीमा बढ़ते ही स्वरोजगार के लिए 10 दिन में 5,000 युवा आगे आए 

पीएम स्वनिधि : सरकार ने खोला पोर्टल, पहला लोन अब 15 हजार रुपए तक
लोन की सीमा बढ़ते ही स्वरोजगार के लिए 10 दिन में 5,000 युवा आगे आए 

भोपाल.प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में केंद्र सरकार ने बैंक लोन की सीमा बढ़ा दी है। इससे दस दिन में प्रदेशभर में स्वरोजगार के लिए पांच हजार युवाओं ने लोन मांगा है। सरकार ने योजना के तहत कारोबारियों को लोन देने के लिए पोर्टल को 15 सितंबर से फिर चालू कर दिया है। सरकार ने लोन का स्लैब अब 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार और 20  हजार की जगह 25 हजार रुपए तक कर दिया है। पहले चरण में इस योजना का लाभ 8.89 लाख लोगों ने उठाया है। योजना में मप्र देश में पहले स्थान पर है।  
 लोन लेने पर ब्याज सहित राशि वापस की जाती है तो दोगुना ऋण देने का प्रावधान है, इसलिए  मात्र 35 हजार लोगों को छोड़कर बाकी ने अपना पहला लोन चुका दिया है। नगरीय निकाय और बैंक इन कारोबारियों को ऋण वापस करने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं। 

छोटे व्यावसायियों को लोन देने चलेगा अभियान 

छोटे व्यावसाइयों को लोन देने के लिए निकाय स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए निकाय अपने स्तर पर कारोबारियों को जागरूक करेंगे।  बताया जाता है कि पहले चरण में 75 हजार आवेदन लंबित हैं, जिन्हें आवेदन के बाद लोन नहीं मिल पाया था। पिछले एक साल से पीएम स्वनिधि पोर्टल बंद हो गया था। इस योजना में अभी तक कैश की जगह  आनलाइन लेनदेन का प्रावधान नहीं है। सरकार इसकी पॉलिसी तैयार कर रही है। 

लोन वितरण की यह रही स्थिति

    8.89 लाख कारोबारियों को प्रदेश में 10 रुपए हजार लोन मिला।  
    3.63 लाख कारोबारियों ने 20 हजार रुपए के लोन लिए। 
   93 हजार कारोबारियों ने 50 हजार रुपए के लोन लिए।  

लोन लेने वालों के अनुभव 

मेरा ब्यूटी पार्लर का कारोबार है। अपना कारोबार बढ़ाने के लिए हाल ही में पीएम स्वनिधि योजना से 15 हजार रुपए के लिए पोर्टल के जरिए आवेदन किया है। 
ट्विंकल नामदेव, सिंगरौली 

मेरा कारोबार फल और सब्जी का है। दस हजार रुपए का लोन लिया था, बाद में जमा करके 20 हजार रुपए लिया है। अब 50 हजार के लिए आवेदन किया है। 
तिरुपति ठाकुर, ग्वालियर 

अधिकारी बोले 

पीएम स्वानिधि पोर्टल फिर से चालू कर दिया गया है। छोटे कारोबारी ज्यादा से ज्यादा इसका लाभ लें। निकायों से कहा जाएगा कि प्रत्येक कारोबारी को इस योजना के बारे में जानकारी दी जाए। उनके आवेदन की व्यवस्था तय हो।संकेत भोंडवे,  आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts