शिकार या हादसा!गौरहा बीट में मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने पूरे क्षेत्र को किया सील; 20 दिन में दूसरी मौत

Follow on Google News
गौरहा बीट में मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने पूरे क्षेत्र को किया सील; 20 दिन में दूसरी मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सिहोरा। मंगलवार सुबह वन परिक्षेत्र सिहोरा के गौरहा-गंजताल रोड पर चितावर माता मंदिर के आगे एक तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सड़क किनारे तेंदुए का शव देखा और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

    घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ ऋषि मिश्रा समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पूरे क्षेत्र को रिस्ट्रिक्टेड जोन घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच के बाद विभाग ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। शहडोल से डॉग एस्कॉर्ट टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो मौके की बारीकी से जांच करेगी।

    Uploaded media

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

    सूत्रों के मुताबिक, मृत तेंदुआ करीब 8 माह का बताया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसकी मौत शिकार के कारण हुई या किसी हादसे में। वन विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    20 दिन में दूसरी मौत

    गौरतलब है कि पिछले 20 दिनों में यह दूसरी घटना है, जब सिहोरा वन परिक्षेत्र में तेंदुए की मौत हुई है। इससे पहले 24 अक्टूबर को सरदा बीट के घुघरा स्थित निसर्ग फार्म हाउस में करंट लगाकर तेंदुए का शिकार किया गया था। उस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी, लेकिन अब तक शिकारियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार हो रही घटनाओं से वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts