PlayBreaking News

लेह में नीलामी का अनोखा दृश्य:10 रुपए का अंडा 25,000 में बिका, वजह जानकर रह जाएंगे दंग!

लेह की ठंडी वादियों में इंसानियत ने ऐसा मंजर पेश किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई। आम तौर पर बाजार में सिर्फ 10 रुपए का बिकने वाला एक अंडा यहाँ 25,000 रुपए में बिका।
Follow on Google News
10 रुपए का अंडा 25,000 में बिका, वजह जानकर रह जाएंगे दंग!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लेह। कड़कड़ाती ठंड के बीच जब लोग अपने घरों में ही गर्म कपड़ों में खुद को लपेटे रहते हैं, वहां इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की गई कि दुनिया हैरान रह गई। क्या आपने कभी सोचा है कि एक साधारण अंडा 25,000 रुपए में बिक सकता है? यह सिर्फ कोई रिकॉर्ड तोड़ने वाली खबर नहीं, बल्कि इंसानियत, जज्बे और दरियादिली की कहानी है।

    ईरान के बच्चों के लिए दरियादिली

    इस बार लेह में एक खास नीलामी रखी गई थी, जिसका मकसद था- ईरान के युद्ध प्रभावित बच्चों और परिवारों की मदद करना। अमेरिका और ईरान के बीच जंग के बीच, वहां के मासूमों के लिए लेह के लोग आगे आए। इस नीलामी में लोग केवल सामान ही नहीं, बल्कि अपनी भावनाएं और प्यार भी दान कर रहे थे।

    ये भी पढ़ें: ईरान को डबल झटका: माजिद खादेमी मारे गए, अब ‘इमाम हुसैन’ डिवीजन पर बड़ा हमला; कई टॉप कमांडर ढेर

    नीलामी का सबसे चौंकाने वाला पल तब आया जब एक साधारण सा अंडा, जिसकी आम कीमत बाजार में मात्र 10 रुपए होती है, के लिए शब्बीर हुसैन ने 25,000 रुपए की बोली लगा दी। सभी लोग इस अद्भुत परोपकार को देखकर दंग रह गए। शब्बीर हुसैन ने साफ कहा कि यह पैसा उन्होंने किसी अमीरी की नुमाइश या दिखावे के लिए नहीं, बल्कि ईरान में जुल्म झेल रहे बच्चों के दर्द को कम करने के लिए दिया।

    ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका टकराव चरम पर! 45 दिन के युद्धविराम पर टिकी दुनिया की नजर, फेल हुआ तो छिड़ सकती है बड़ी जंग

    मुर्गा सवा लाख रुपए में बिका

    नीलामी में सिर्फ अंडे ही नहीं, बल्कि बड़े दान भी देखने को मिले। एक मुर्गा सवा लाख रुपए में खरीदा गया। यह नीलामी दरअसल लोगों की दिल की दरियादिली और समाज के प्रति जिम्मेदारी को दिखाने का जरिया बन गई। अंजुमन इमामिया और मजलिस-ए-उलेमा लेह के इस अभियान में लोगों ने अपनी भावनाओं के साथ साथ बड़ी राशि भी दान की।

    पिछली नीलामी की याद

    इससे पहले कारगिल के त्रेसापोन इलाके में भी ऐसा ही मंजर देखा गया था। वहां एक अंडा 6,000 रुपए में बिका था और दान में मिले एक मुर्गे को सवा लाख रुपये में खरीदा गया। यह दिखाता है कि लोगों की दरियादिली केवल लेह तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे लद्दाख और पड़ोसी इलाकों में भी लोग जरूरतमंदों के लिए आगे आते हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts