PlayBreaking News

पति को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी की, 4 साल का बेटा साथ लाई तो पीट-पीटकर मार डाला

आरोपी प्रेमी ने बच्चे को मां के सामने ही मार डाला, दोनों में बच्चे को लेकर झगड़ा हो गया था
Follow on Google News
रीवा। जिले के मनगवां इलाके में एक महिला के सामने ही उसके 4 साल के बच्चे की प्रेमी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला ने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ दूसरी शादी की थी। मगर, बच्चे को साथ लाने पर प्रेमी विवाद करने लगा और मार डाला। महिला ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मनगवां थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि अर्चना विश्वकर्मा ने करीब 7 साल पहले उलही कला निवासी दिनेश साहू से शादी की थी। उनके एक बच्चा आर्यन साहू हुआ। करीब तीन साल पहले अर्चना को गांव के ही विनोद विश्वकर्मा (30 साल) से प्यार हो गया। तो वह पहले पति को छोड़कर 4 साल के बच्चे के साथ दूसरे पति विनोद के साथ आ गई। यहां दोनों ने शादी कर ली और अमिरती गांव में किराए के मकान में रहने लगे। विनोद ऑटो चलता है।

बच्चे को ऐसी लात मारी कि उसकी मौके पर मौत हुई

पुलिस पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि शादी से पहले विनोद को बच्चा और अर्चना दोनों मंजूर थे। मगर, कुछ दिन बाद बच्चे को लेकर विवाद होने लगा। विनोद को दिनेश का बच्चा मंजूर नहीं था। ऐसे में अक्सर मारपीट करता था। अर्चना ने बताया कि सोमवार रात 11 बजे घर आए विनोद ने पहले मुझसे विवाद किया, फिर आर्यन के साथ मारपीट करने लगा। बाद में ऐसी लात मारी कि बच्चे की मौत हो गई। आरोपी सौतेला पिता सो गया तो रात एक बजे पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts