Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव, लाल सागर में टाइटैनिक की तरह डूबा जहाज, यमन के हूती विद्रोहियों ने बीच समंदर दागीं मिसाइलें, सामने आया VIDEO

मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव, लाल सागर में टाइटैनिक की तरह डूबा जहाज, यमन के हूती विद्रोहियों ने बीच समंदर दागीं मिसाइलें, सामने आया VIDEO

6 जुलाई 2025 को यमन के हूती विद्रोहियों ने ‘मैजिक सीज’ नाम के एक बल्क कैरियर जहाज पर ड्रोन, मिसाइल, रॉकेट और हथियारों से खतरनाक हमला किया। यह जहाज लाइबेरिया के झंडे वाला और यूनान के स्वामित्व में था। हमले के कुछ ही देर में जहाज में आग लग गई और वह भीषण धमाके के बाद दो टुकड़ों में टूटकर समुद्र में डूब गया।

हूती विद्रोहियों ने हमले का वीडियो जारी किया

हूती समूह ने खुद इस हमले की जिम्मेदारी ली है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। वीडियो में जहाज पर हुए जोरदार धमाके और आग की लपटें साफ देखी जा सकती हैं। हूतियों का आरोप है कि यह जहाज इजरायल के खिलाफ उनकी नाकाबंदी का उल्लंघन कर रहा था।

चालक दल ने समंदर में कूदकर बचाई जान

यूरोपीय संघ के नौसैनिक मिशन ‘ऑपरेशन एस्पाइड्स’ ने बताया कि हमले में 3 नाविकों की मौत हो गई और 2 घायल हुए, जिनमें से एक ने अपना पैर खो दिया। जहाज पर कुल 22 लोग सवार थे, जिन्होंने समय रहते शिप से कूदकर अपनी जान बचाई। सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन जहाज को डूबने से नहीं बचा सके।

वैश्विक व्यापार पर असर, स्वेज नहर की ओर बढ़ रहा था जहाज

यह हमला तब हुआ जब जहाज स्वेज नहर की ओर जा रहा था। यह रास्ता दुनिया के व्यापार के लिए बेहद अहम माना जाता है। हूतियों के ऐसे लगातार हमलों से ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर पड़ रहा है। हूती विद्रोही इन हमलों को हमास के समर्थन में बता रहे हैं, जो इजरायल-हमास संघर्ष से जुड़ा मुद्दा है।

दुनिया भर में निंदा, तनाव कम करने की अपील

हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसकी कड़ी निंदा की है और क्षेत्र में तनाव घटाने की अपील की है। इस तरह के हमले न केवल समुद्री सुरक्षा को चुनौती देते हैं, बल्कि पहले से ही संवेदनशील मध्य पूर्व की स्थिति को और जटिल बना रहे हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts