PlayBreaking News

मीठा स्वाद, धीमा होता दिमाग!आर्टिफिशियल स्वीटनर्स पर चौंकाने वाली स्टडी, जानें 'शुगर-फ्री' का सच

शुगर-फ्री और डाइट फूड में मौजूद आर्टिफिशियल स्वीटनर्स को अब तक सुरक्षित माना जाता था, लेकिन नई स्टडी बताती है कि इनका ज्यादा सेवन याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए रिसर्च क्या कहती है और कितना सुरक्षित है इनका इस्तेमाल।
Follow on Google News
आर्टिफिशियल स्वीटनर्स पर चौंकाने वाली स्टडी, जानें 'शुगर-फ्री' का सच
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लाइफस्टाइल डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शुगर-फ्री शब्द हेल्थ का पर्याय बन चुका है। वजन कम करना हो, डायबिटीज कंट्रोल करनी हो या फिटनेस ट्रेंड फॉलो करना हो... लोग बिना सोचे-समझे शुगर-फ्री प्रोडक्ट्स को अपनी डेली डाइट में शामिल कर रहे हैं। डाइट सोडा, प्रोटीन पाउडर, फ्लेवर्ड योगर्ट, शुगर-फ्री बिस्किट और चॉकलेट… ये लिस्ट खत्म होने का नाम नहीं लेती।

    लेकिन सवाल यह है कि, क्या चीनी से दूरी बनाकर हम वाकई सेहत की ओर बढ़ रहे हैं? या फिर अनजाने में किसी और खतरे को न्योता दे रहे हैं?

    हाल ही में प्रकाशित एक नई इंटरनेशनल स्टडी ने आर्टिफिशियल स्वीटनर्स को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिसर्च के मुताबिक, इनका ज्यादा और लंबे समय तक सेवन ब्रेन हेल्थ, खासकर याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है।

    क्या कहती है नई रिसर्च?

    अक्टूबर 2025 में American Academy of Neurology के मेडिकल जर्नल में एक अहम स्टडी प्रकाशित हुई। यह रिसर्च ब्राजील में की गई, जिसमें 12,772 लोगों को शामिल किया गया। इन प्रतिभागियों की औसत उम्र करीब 52 साल थी और इन्हें लगभग 8 साल तक मॉनिटर किया गया।

    रिसर्च का तरीका

    • प्रतिभागियों की डेली डाइट का डेटा इकट्ठा किया गया।
    • समय-समय पर ब्रेन फंक्शन और कॉग्निटिव टेस्ट किए गए।
    • सेवन किए गए आर्टिफिशियल स्वीटनर्स के प्रकार और मात्रा का विश्लेषण किया गया।

    किन स्वीटनर्स पर हुई जांच?

    इस स्टडी में कुल 7 आर्टिफिशियल स्वीटनर्स की जांच की गई, जिनमें शामिल थे:

    • एस्पार्टेम
    • सैकरिन
    • एससल्फेम-K
    • एरिथ्रिटोल
    • जाइलिटोल
    • सॉर्बिटोल
    • टैगाटोज

    स्टडी के चौंकाने वाले नतीजे

    रिसर्च में सामने आया कि, जो लोग नियमित रूप से ज्यादा मात्रा में आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का सेवन कर रहे थे, उनमें-

    • सोचने और निर्णय लेने की क्षमता 62% तेजी से घटी।
    • याददाश्त कमजोर होने लगी।
    • ब्रेन एजिंग सामान्य से तेज हो गई।

    विशेषज्ञों के मुताबिक, यह गिरावट ऐसी थी जैसे दिमाग अपनी असली उम्र से करीब 1.6 साल ज्यादा बूढ़ा हो गया हो।

    साफ संकेत है कि, चीनी के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे ये स्वीटनर्स, लंबे समय में ब्रेन हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

    आर्टिफिशियल स्वीटनर आखिर होते क्या हैं?

    आर्टिफिशियल स्वीटनर ऐसे केमिकल या प्रोसेस्ड पदार्थ होते हैं, जिन्हें चीनी की जगह मिठास देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये आमतौर पर शुगर-फ्री फूड, डाइट ड्रिंक्स, लो-कैलोरी प्रोडक्ट्स में मिलाए जाते हैं।

    इनकी मुख्य विशेषताएं

    • स्वाद में बेहद मीठे।
    • लगभग जीरो कैलोरी।
    • ब्लड शुगर नहीं बढ़ाते।
    • इंसुलिन स्पाइक नहीं करते।

    इन्हीं खूबियों की वजह से डायबिटिक और वेट-लॉस करने वाले लोग इन्हें सेफ  मानकर इस्तेमाल करने लगे।

    ब्रेन के अलावा और कौन से हेल्थ रिस्क?

    नई स्टडीज के अनुसार, आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का असर सिर्फ दिमाग तक सीमित नहीं है। लंबे समय तक सेवन करने से कई और हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ सकता है।

    संभावित हेल्थ रिस्क-

    • गट बैक्टीरिया का असंतुलन।
    • पाचन संबंधी समस्याएं।
    • माइग्रेन और बार-बार सिरदर्द।
    • मूड स्विंग्स और एंग्जायटी।
    • मेटाबॉलिक सिंड्रोम।
    • शुगर क्रेविंग बढ़ना।
    • वजन बढ़ने का खतरा।

    नोट: कुछ आर्टिफिशियल स्वीटनर्स ब्लड शुगर न बढ़ाने के बावजूद इंसुलिन स्पाइक कर सकते हैं।

    चीनी बनाम आर्टिफिशियल स्वीटनर: क्या है फर्क?

    चीनी

    • प्राकृतिक कार्बोहाइड्रेट
    • शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है
    • ज्यादा मात्रा में लेने पर मोटापा और डायबिटीज का खतरा

    आर्टिफिशियल स्वीटनर

    • प्रोसेस्ड और सिंथेटिक
    • मिठास तो देते हैं, लेकिन पोषण नहीं
    • लंबे समय में गट और ब्रेन हेल्थ पर असर

    पहले इन्हें चीनी का हेल्दी विकल्प माना गया, लेकिन अब वैज्ञानिक मानने लगे हैं कि लंबे समय तक इनका सेवन नई समस्याएं पैदा कर सकता है।

    लोग आर्टिफिशियल स्वीटनर क्यों चुनते हैं?

    • चीनी के नुकसान से बचने के लिए
    • वजन कम करने के लिए
    • डायबिटीज मैनेजमेंट
    • फिटनेस और डाइट ट्रेंड
    • शुगर-फ्री लेबल पर भरोसा

    अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि लो-कैलोरी मतलब हेल्दी, जो हमेशा सही नहीं है।

    किन फूड्स में छुपे होते हैं आर्टिफिशियल स्वीटनर?

    • डाइट सोडा और कोल्ड ड्रिंक
    • रेडी-टू-ड्रिंक कॉफी
    • एनर्जी ड्रिंक्स
    • प्रोटीन पाउडर
    • फ्लेवर्ड योगर्ट
    • शुगर-फ्री बिस्किट और चॉकलेट
    • च्युइंग गम
    • शुगर-फ्री जैम, केचप
    • शुगर-फ्री आइसक्रीम और डेज़र्ट
    • Sugar Free, Diet या Low Calorie लिखा हो तो सतर्क हो जाएं।

     फूड लेबल पर किन नामों से पहचानें?

    अगर इंग्रीडिएंट लिस्ट में ये नाम दिखें, तो समझ लें कि उसमें आर्टिफिशियल स्वीटनर है:

    • Aspartame
    • Sucralose
    • Saccharin
    • Acesulfame Potassium
    • Neotame
    • Erythritol
    • Xylitol
    • Sorbitol
    • Tagatose

     जब FSSAI ने मंजूरी दी है, तो डर क्यों?

    भारत में FSSAI समेत कई इंटरनेशनल फूड एजेंसियों ने इन स्वीटनर्स को मंजूरी दी थी, क्योंकि शुरुआती रिसर्च में इन्हें सुरक्षित माना गया।

    लेकिन पिछले एक दशक में सामने आई नई स्टडीज इनके लॉन्ग-टर्म इफेक्ट्स पर सवाल उठा रही हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि, अब उपलब्ध सबूत हमें सावधान रहने की सलाह देते हैं।

    सुरक्षित विकल्प क्या हो सकते हैं?

    आर्टिफिशियल स्वीटनर की जगह सीमित मात्रा में ये विकल्प अपनाए जा सकते हैं-

    • शहद
    • खजूर
    • फल
    • स्टीविया
    • मोंक फ्रूट

    ये नेचुरल होने के साथ कुछ पोषक तत्व भी देते हैं।

    ब्रेन हेल्थ को कैसे रखें मजबूत?

    • नमक और चीनी सीमित करें।
    • फल, सब्जियां, नट्स और साबुत अनाज लें।
    • रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें।
    • अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाए रखें।
    • स्ट्रेस कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें।
    • 7-8 घंटे की गहरी नींद लें।
    • स्क्रीन टाइम कंट्रोल करें।

    यह भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे महंगा चावल : 1 किलो की कीमत उड़ा देगी होश, 5 किस्मों का मिलता है मिश्रण

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts