छिंदवाड़ा में वकील की हत्या, पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने तलवार और चाकू से किया हमला, मौके पर मौत
छिंदवाड़ा जिले के परासिया में दिनदहाड़े हत्या की वारदात हुई है। अज्ञात हमलावरों ने पंप में पेट्रोल भरवाने आए वकील पर तलवार और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जानकारी के अनुसार वकील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है।
ये भी पढ़ें: MP पंचायत चुनाव पर सियासत: नरोत्तम बोले- ओबीसी मामले पर कांग्रेस नेता प्रायश्चित करने के बजाय भेज रहे नोटिस












