जबलपुरमध्य प्रदेश

1436 चित्रों के कोलाज से बनाया लता मंगेशकर का चेहरा, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में है दर्ज

जबलपुर। लता जी के फैंस दुनियाभर में हैं। उन्हीं में से एक हैं जबलपुर के चित्रकार रामकृपाल नामदेव। उन्होंने लता मंगेश्कर की एक-दो नहीं बल्कि 10 हजार से अधिक तस्वीरों को कैनवास पर उकेरा है। इन्हीं छोटे-छोटे चित्रों को मिलाकर 1436 पेंटिंग व 4359 पेंटिंग के 2 बड़े कोलाज तैयार किए हैं। जिसमें लता जी का चेहरा साफ झलक रहा है। दोनों ही कोलाज इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड व एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुए हैं।

पहली पेंटिंग बनाने में लगे 250 घंटे

साल 2013 में लता मंगेश्वकर का पहला कोलाज बनाने में उन्हें करीब 250 घंटे लगे थे। इस दौरान उन्होंने 930 अलग-अलग चेहरों से लता मंगेश्कर का कोलाज तैयार किया था। इसमें 299 चित्र लता जी, 1 सरस्वती मां व 630 चित्र विश्व की प्रसिद्ध महिलाओं के शामिल रहे। कोलाज को देखकर लता जी बहुत खुश हुईं और उन्होंने ऑटोग्राफ दिया।

लता जी पर केंद्रित 9वीं प्रदर्शनी मुंबई में संचालित

चित्रकार रामकृपाल नामदेव बताते हैं कि बसंत पंचमी के अवसर पर 5 फरवरी से 8 फरवरी तक मुंबई में लता जी के चित्रों की 9वीं प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। इसमें लता जी द्वारा जीवन में प्राप्त उपलब्धियों को शामिल किया गया है। प्रदर्शनी में लता जी के 3 साल से लेकर वृद्धावस्था तक के चित्रों का कोलाज शामिल है।

ये भी पढ़ें- पंचतत्व में विलीन हुईं स्वर कोकिला, भाई हृदयनाथ ने दी मुखाग्नि, भारत रत्न लता मंगेशकर को राजकीय सम्मान से दी गई अंतिम विदाई

लता जी का चेहरा बनाने में लगते हैं 8 घंटे

चित्रकार रामकृपाल नामदेव के मुताबिक रेडियो में लता जी के गाने सुनते हुए उनकी फोटो को कैनवास पर उकेरना सीखा। इसी दौरान उन्होंने पेंटिंग में करियर बनाने का निर्णय लिया। लता जी का पहला चित्र उकेरने में उन्हें 48 घंटे से अधिक समय लगता था। लेकिन अब वही चित्र 8 घंटे में तैयार हो जाता है।

कोलाज की खासियत

1436 चित्रों का कोलाज- 41 इंच बाय 30 इंच- इस कोलार्ज में शामिल छोटी पेंटिंग आधा इंच से 1 इंच की हैं।
4359 चित्रों का कोलाज- 30 इंच बाय 24 इंच- इस कोलार्ज में शामिल छोटी पेंटिंग 1 सेंटीमीटर की हैं।
930 चित्रों का कोलाज- 24 इंच बाय 18 इंच- इस कोलार्ज में शामिल छोटी पेंटिंग पौन इंच से भी छोटी हैं।

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर की गायिकी सुन पं. नेहरू की आंखों से छलक गए थे आंसू, बनाया विश्व रिकॉर्ड; यहां देखें कुछ अनदेखी तस्वीरें

संबंधित खबरें...

Back to top button