Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में शराब दुकान का विरोध:लगे नारे .. तन- मन करता कौन खराब – अंडा ,मछली और शराब

लगे नारे .. तन- मन करता कौन खराब – अंडा ,मछली और शराब
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के मालवा मिल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय माहौल गर्मा गया, जब प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ स्थानीय रहवासी उग्र विरोध में सड़क पर उतर आए। देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई और लोगों ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

    रहवासियों का साफ कहना है कि रिहायशी इलाके में शराब दुकान खुलने से माहौल बिगड़ेगा और बच्चों पर इसका गलत असर पड़ेगा। लोगों का आरोप है कि यह दुकान किसी अन्य क्षेत्र से शिफ्ट कर यहां लाई जा रही है, जिसे वे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।

     

    विरोध के बीच बीजेपी पार्षद और MIC सदस्य नंदू पहाड़िया भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और रहवासियों की मांगों का समर्थन किया। इसके बाद मामला और गरमा गया। स्थिति को बिगड़ता देख प्रशासन ने तुरंत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस पूरे समय हालात पर नजर बनाए रही, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

     

    इसी दौरान कुछ लोग टेंट लगाकर स्थायी विरोध की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। मौके पर पहुंचे आबकारी अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेते रहे, हालांकि दुकान को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हो सका। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि जब तक शराब दुकान का स्थान नहीं बदला जाता, उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2022 में भी इसी मुद्दे पर बड़ा विरोध हुआ था, बावजूद इसके अब फिर से दुकान खोलने की कोशिश की जा रही है।

     

    स्थानीय लोगों का कहना है कि 600 मीटर के दायरे में पहले से ही चार शराब दुकानें मौजूद हैं, ऐसे में एक और दुकान खोलना इलाके के लिए गंभीर समस्या बन सकता है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts