PlayBreaking News

लाड़ली बहना योजना : फॉर्म जमा करने के लिए गांव-शहर के वार्डों में लगे कैंप, CM शिवराज ने कहा- मिशन मोड में करें काम

Follow on Google News
लाड़ली बहना योजना : फॉर्म जमा करने के लिए गांव-शहर के वार्डों में लगे कैंप, CM शिवराज ने कहा- मिशन मोड में करें काम
भोपाल। मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के आवेदन फॉर्म शनिवार से भरने शुरू हो गए हैं। इसके लिए प्रदेशभर में कैंप लगाए गए हैं। वहीं भोपाल शहर में 194 कैंप के अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में भी कैंप लगाए जाएंगे। महिलाएं सुबह 9 बजे से इन कैंपों में ई-केवाईसी अपडेट कराने के साथ ही अपना आवेदन भर रही हैं। महिलाओं को परेशानी न हो इसलिए प्रत्येक दिन वार्ड के अलग-अलग क्षेत्रो में शिविर लगाए जाएंगे।

सीएम करेंगे योजना की मॉनिटरिंग

इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर बैठक की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे योजना के क्रियान्वयन में मिशन मोड़ में लग जाएं। इस योजना लागू करने की सफलता इसी में है कि हम बिना कठिनाई के महिलाओं के आवेदन प्राप्त करें। वहीं ई-केवाईसी के लिए पैसे मांगने वालों के विरुद्ध एफआईआर कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इतना ही नहीं योजना की मॉनिटरिंग सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा। समस्या समाधान के लिए फोन नंबर भी जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ग्राम और वार्ड में शिविर लगाकर आवेदन लेने की व्यवस्था करें।

प्रचार-प्रसार किया जा रहा है : भोपाल कलेक्टर

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लगने वाले कैंप का माइक्रोप्लान तैयार कराया गया है। गांव-गांव में लाड़ली बहना योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवा मित्रों द्वारा घर-घर जाकर लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा जनसेवा मित्रों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दीवार लेखन के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। दीवार लेखन में जनमित्र अपना नाम लिखकर महिलाओं को संपर्क करने और ई-केवाईसी अपडेट करने के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं।

आवदेन के साथ ये दस्तावेज जरूरी

योजना के तहत आवेदन करने के लिए समग्र आईडी में ई-केवाईसी, बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी इनेबल्ड होना जरूरी है। जिले में कोई भी पात्र महिला लाड़ली बहना योजना के लाभ से छूटे नहीं, इसके लिए अधिकारियों द्वारा सीएससी सेंटर्स, लोक सेवा केंद्र, कियोस्क तथा पंचायतों का निरीक्षण किया जा रहा है और महिलाओं से भी चर्चा की जा रही है। समग्र आईडी में ई-केवायसी कराने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना है। यह सेवा पूर्णत: नि:शुल्क है। कियोस्क, सेवा प्रदाता को सरकार द्वारा भुगतान किया जा रहा है।

इन बातों को रखें ध्यान

फॉर्म भरने कहीं नहीं जाना होगा। सरकार आपके घर आएगी। ग्राम पंचायत और शहरों के वार्ड कार्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही किसी भी तरह का प्रमाण पत्र योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी नहीं है। जिनका बैंक खाता नहीं है, शिविरों में उनके खाते भी सरकार खुलवाएगी। यदि कोई जल्दी लाभ दिलाने की बात कर पैसे मांगे तो सीएम ने कहा है कि इसकी शिकायत 181 पर करें। फॉर्म भरने की 30 अप्रैल अंतिम तारीख है। सीएम ने कहा है कि इतने दिनों में फॉर्म नहीं भर पाए तो तारीख बढ़ाएंगे।

एक नजर में लाड़ली बहना योजना

  • शिवराज सरकार महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए देगी।
  • हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में डाली जाएगी योजना की राशि।
  • विवाहिता, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता बहनें भी होंगी पात्र।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक न हो।
  • महिलाओं की उम्र 23 से 60 के बीच होना जरूरी है।
  • 25 मार्च 2023 से योजना की शुरुआत होगी।
  • 30 अप्रैल 2023 तक कर सकेंगे योजना के लिए आवेदन।
  • 31 मई 2023 को योजना के लाभार्थियों की अंतिम सूची जारी होगी।
  • अंतिम सूची 1 मई को जारी होगी और 15 मई तक आपत्तियां ली जाएंगी।
  • 10 जून 2023 से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
  • हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के खाते में पहुंचेगी राशि।
ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना के कल से भराएंगे फॉर्म, गांव-शहर के वार्डों में लगेंगे शिविर; जानें योजना की पूरी जानकारी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts