नया AADHAR एप लॉन्च :QR स्कैन से डिटेल्स होगी शेयर, घर बैठे एक क्लिक में होंगे ये बड़े काम

फिजिकल आधार कॉपी रखने की जरूरत होगी खत्म।
Follow on Google News
QR स्कैन से डिटेल्स होगी शेयर, घर बैठे एक क्लिक में होंगे ये बड़े काम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने आधार कार्ड का नया मोबाइल एप लॉन्च किया है। नए एप में अब आप आधार को फोन में रख सकेंगे। यानी जेब में रखने की झंझट खत्म। यूजर्स जिस तरह UPI से स्कैन कर पेमेंट करते हैं, उसी तरह आधार के नए एप से स्कैन करके आधार डिटेल्स शेयर कर पाएंगे। इसके जरिए अब एक ही फोन में आप 5 आधार प्रोफाइल स्टोर कर सकते हैं। फिजिकल आधार की कॉपी रखने की जरूरत नहीं होगी।

    नए एप में क्या कुछ मिलेगा

    • फोन में आधार कैरी करें: ई-आधार हमेशा साथ रहेगा, पेपर कॉपी की जरूरत नहीं होगी।
    • फेस स्कैन शेयरिंग: ID शेयर के समय आपको फेस स्कैन करना होगा, इसमें पिन-OTP की तरह सेफ।
    • सिक्योर लॉगिन: नया एप भी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से ही ओपन होगा।
    • मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट: हिंदी, इंग्लिश सहित कई भाषाओं में अवेलेबल।
    • ऑफलाइन यूज: इंटरनेट नहीं होने पर भी आधार देख सकेंगे।

    क्यों आया नया एप, जाने वजह

    अभी तक एम-आधार एप का इस्तेमाल होता था। ये डिटेल्स चेक करने, डिजिटल आधार कार्ड डाउनलोड करने और PVC कार्ड मंगाने पर फोकस करता था। वहीं नए एप में यूजर्स अपनी आधार की जानकारी को सुरक्षित रखकर स्कैन कर शेयर कर पाएंगे।

    • PDF डाउनलोड या PVC कार्ड के लिए अभी भी mAadhaar यूज करें।
    • वर्चुअल ID जेनरेट या कुछ अपडेट्स के लिए mAadhaar ही बेहतर।
    • नया एप प्राइवेसी-फर्स्ट है, जहां सिलेक्टिव डिस्क्लोजर से सिर्फ जरूरी इंफो शेयर होती है।
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts