Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बम की धमकी से हड़कंप :कुवैत-हैदराबाद Indigo फ्लाइट मुंबई डायवर्ट, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट को ‘ह्यूमन बम’ धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई डायवर्ट किया गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसे आइसोलेशन बे में भेजा गया और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल Indigo की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, वहीं ईमेल भेजने वाले की तलाश जारी है।
कुवैत-हैदराबाद Indigo फ्लाइट मुंबई डायवर्ट, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। कुवैत से हैदराबाद जा रही Indigo की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मंगलवार सुबह एयरपोर्ट अधिकारियों को एक ईमेल मिला, जिसमें विमान में ‘ह्यूमन बम’ होने की धमकी दी गई थी। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और फ्लाइट को सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। इस घटना के बाद पूरे एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

    ह्यूमन बम की धमकी वाला ईमेल

    जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ईमेल हैदराबाद एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिला था। हालांकि, कुछ सूत्रों के मुताबिक ईमेल दिल्ली एयरपोर्ट को भी भेजा गया था। ईमेल में स्पष्ट रूप से ‘ह्यूमन बम’ की बात लिखी गई थी, जिसके बाद अधिकारियों ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया।

    मंगलवार सुबह उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही ATC ने फ्लाइट को तुरंत मुंबई डायवर्ट करने का निर्देश दिया। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

    Twitter Post

    मुंबई एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

    फ्लाइट के उतरते ही विमान को सीधे आइसोलेशन बे में खड़ा किया गया। बम निरोधक दस्ते (BDS), CISF और कई सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की पड़ताल शुरू कर दी है। अब तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रही है।

    इंडिगो की तरफ से नहीं आया आधिकारिक बयान

    घटना के कई घंटे बाद तक इंडिगो एयरलाइंस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट में कितने यात्री सवार थे। इस संबंध में भी अभी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    एक दिन पहले स्कूल को मिली थी धमकी

    यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब देश के कई हिस्सों में ईमेल द्वारा बम धमकियों के मामले बढ़ रहे हैं। सिर्फ एक दिन पहले, महाराष्ट्र के मीरा रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल को धमकी वाला मेल मिला था जिसमें स्कूल में बम लगाने की बात लिखी गई थी।

    पुलिस और बम स्क्वॉड ने पूरा स्कूल खंगाला, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। बाद में यह मेल ‘होक्स’ यानी झूठी धमकी साबित हुई।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts