श्री श्री रवि शंकर की उपस्थिति में श्रीलंका के सीता अम्मन मंदिर में हुआ कुंभाभिषेक

आर्ट ऑफ लिविंग के 12 कौशल विकास केंद्रों का उद्घाटन भी किया
Follow on Google News
श्री श्री रवि शंकर की उपस्थिति में श्रीलंका के सीता अम्मन मंदिर में हुआ कुंभाभिषेक

बेंगलुरु। श्रीलंका के निमंत्रण पर, शांति के वैश्विक राजदूत श्री श्री रवि शंकर ने श्रीलंका के सीता एलिया गांव स्थित अशोक वाटिका में सीता अम्मन मंदिर के ऐतिहासिक अभिषेक और कुंभाभिषेक समारोह में शिरकत की। गुरुदेव ने कहा माता सीता करुणा, मातृत्व और धैर्य की प्रतिमूर्ति हैं। इस अवसर पर अयोध्या से लाया गया सरयू का पवित्र जल प्रवाहित किया गया। गुरुदेव ने कहा यह सभ्यताओं के मध्य हमारे प्राचीन संबंधों की पुष्टि करता है, हमें नष्ट हो रहे मूल्यों को पुन: स्थापित करने की आवश्यकता है।

राजदूत फोरम द्वारा गुरुदेव को मानवता के लिए वैश्विक शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने के उनके आजीवन समर्पण और मिशन हेतु आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। गुरुदेव ने आर्ट ऑफ लिविंग के 12 कौशल विकास केंद्रों का उद्घाटन भी किया। इन केंद्रों का लक्ष्य 5000 से अधिक युवाओं को कौशल प्रदान करके उन्हें नौकरी के लिए तैयार करना है।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts