Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लखनऊ :लग्जरी होटल में कल होगा कुलदीप का रिसेप्शन, CM योगी सहित 800 से ज्यादा VIP गेस्ट होंगे शामिल

रिसेप्शन के लिए होटल का एक दिन का किराया ही करीब 26 लाख रुपये बताया जा रहा है। आयोजन स्थल को शाही महल जैसा लुक देने के लिए फूलों, लाइटिंग और स्टेज सजावट पर करीब 7 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
लग्जरी होटल में कल होगा कुलदीप का रिसेप्शन, CM योगी सहित 800 से ज्यादा VIP गेस्ट होंगे शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव  ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ मसूरी में शादी कर ली है। वहीं अब इस शादी का भव्य रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ के लग्जरी होटल द सेंट्रम में आयोजित किया जाएगा। रिसेप्शन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और इसके लिए दोनों परिवार मसूरी से लखनऊ पहुंच चुके हैं। होटल मैनेजमेंट भी इस खास प्रोग्राम को लेकर पूरी तरह तैयारियों में जुटा हुआ है।

    800 वीआईपी गेस्ट को न्योता

    जानकारी के मुताबिक इस ग्रैंड रिसेप्शन में करीब 800 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। समारोह में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां भी पहुंच सकती हैं। इनमें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के आने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ICC के चेयरमैन Jay Shah भी इस कार्यक्रम में आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Yash Dayal : कंटेंट क्रिटर से गुपचुप कर ली शादी, घर में कोई डेकोरेशन नहीं, 2 बार लग चुके रेप के आरोप

    CM योगी सहित कई ये नेता होंगे शामिल

    रिसेप्शन में राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और कानपुर से सांसद रामेश अवस्थी के साथ ही कई राजनीतिक हस्तियां इस समारोह की रौनक बढ़ाएंगी।

    होटल की सजावट पर 7 लाख का खर्चा

    रिसेप्शन के लिए होटल का एक दिन का किराया ही करीब 26 लाख रुपये बताया जा रहा है। आयोजन स्थल को शाही महल जैसा लुक देने के लिए फूलों, लाइटिंग और स्टेज सजावट पर करीब 7 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर खाने-पीने, कमरों के किराए, वेन्यू और सजावट का खर्च 33 लाख रुपये से ज्यादा पहुंचने का अनुमान है।

    परोसी जाएगा खास 'प्लेटिनम डिनर'

    मेहमानों की मेहमाननवाजी को खास बनाने के लिए होटल के ‘प्लेटिनम’ डिनर पैकेज का चयन किया गया है, जो यहां का सबसे भव्य पैकेज माना जाता है। इस पैकेज में एक प्लेट की कीमत करीब 5000 रुपय (टैक्स अलग) है। यहां गेस मेहमानों को 52 तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे, जिनमें 8 तरह के वेलकम ड्रिंक्स, 2 लाइव कुकिंग स्टेशन, वेज बिरयानी और 3 प्रीमियम आइसक्रीम जैसी खास डिशेज शामिल होंगी। इसके साथ ही मेहमानों को लाइव कुकिंग का अनुभव भी दिया जाएगा, जिससे पूरा आयोजन और भी खास बन जाएगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts