People's Update
Saturday, March 7, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 7, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    आज रात ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा हमला, स्कॉट बेसेंट का दावा
    ईरान पर एयरस्ट्राइक जारी, मेहराबाद एयरपोर्ट पर लगी आग
    पाक सेना चीफ आसिम मुनीर से मिले सऊदी अरब के प्रिंस खालिद बिन सलमान, ईरानी हमलों पर हुई चर्चा
    मिडिल-ईस्ट में तीसरा एयरक्राफ्ट तैनात करने की तैयारी में अमेरिका
    इराक के बसरा में ड्रोन अटैक, हॉलिबर्टन और केबीआर संयंत्रों पर लगी भीषण आग
    अमेरिका और इजरायल की ईरान पर बमबारी में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत
    मिडिल-ईस्ट संघर्ष के बीच 60 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, 115 रुपए बढ़े व्यावसायिक सिलेंडर के दा
    राष्ट्रीय

    कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस : मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि, शरीर पर काटने के भी मिले निशान

    Publish Date: 28 Jun 2025, 10:30 AM (IST)Reading Time: 22 Minute Read
    Follow on Google News

    कोलकाता। कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में 25 जून की रात सामने आए गैंगरेप मामले ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही पीड़ित के साथ जबरदस्ती करने, शरीर पर काटने और नाखून से खरोंचने के निशान मिले हैं। तीनों आरोपी युवकों को कोर्ट ने 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए राजनीतिक दलों से लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग तक ने मामले पर सख्त रुख अपनाया है।

    क्या हुआ था 25 जून की रात?

    फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने शिकायत में बताया कि 25 जून को शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे तक कॉलेज कैंपस के भीतर बने एक पुराने गार्ड रूम में तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे बेरहमी से पीटा गया, शरीर पर काटने और नाखूनों से खरोंचने के निशान मिले।

    घटना के बाद आरोपियों ने उसे यूनियन रूम में बंद कर दिया और धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता को सांस लेने में तकलीफ हुई तो उसने इनहेलर मांगा, जो आरोपी मेडिकल स्टोर से लाए लेकिन उसे अस्पताल नहीं ले गए।

    कौन हैं तीनों आरोपी ?

    मनोजीत मिश्रा (31): मुख्य आरोपी, लॉ कॉलेज का पूर्व छात्र और वर्तमान में अलीपुर कोर्ट में प्रैक्टिसिंग क्रिमिनल लॉयर है। टीएमसी छात्र परिषद (TMCP) से भी जुड़ा रहा है।

    जैब अहमद (19): कॉलेज का मौजूदा छात्र

    प्रमित मुखर्जी (20): कॉलेज का दूसरा छात्र

    पुलिस के अनुसार, मनोजीत ने रेप किया जबकि अन्य दो ने मदद की और बाहर पहरा देते रहे। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार, यदि सामूहिक बलात्कार में कोई व्यक्ति मदद करता है या उसका साझा इरादा होता है, तो वह भी बराबर का दोषी माना जाता है।

    मेडिकल जांच में क्या सामने आया?

    पुलिस द्वारा कराई गई मेडिकल जांच में निम्न तथ्यों की पुष्टि हुई:

    • बलपूर्वक यौन संबंध
    • शरीर पर काटने और नाखूनों के निशान
    • पीड़िता के बयान से मेल खाती चोटें
    • शारीरिक प्रताड़ना के सबूत

    वीडियो बनाकर दी गई धमकी

    पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने रेप का वीडियो भी बनाया और उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। आरोपियों के मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

    कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में आरोपी पूर्व छात्र और TMC छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा

    12 घंटे में गिरफ्तारी

    राज्य की महिला और बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने बताया कि शिकायत मिलने के 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है और इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

    BJP और TMC आमने-सामने

    BJP का आरोप: बीजेपी नेता अमित मालवीय और प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इस घटना के लिए ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी टीएमसी से जुड़ा है और राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

    TMC का जवाब: TMC के छात्र संगठन प्रमुख तृणकुर भट्टाचार्य ने स्वीकार किया कि आरोपी छात्र पहले यूनियन से जुड़ा था, लेकिन अभी उसका कोई सक्रिय संबंध नहीं है। मंत्री शशि पांजा ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे वो किसी भी पार्टी से जुड़ा हो।

    भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन

    घटना के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने कसबा थाने के बाहर प्रदर्शन किया और टायर जलाए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

    महिला आयोग ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

    तीनों आरोपियों को कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए तीन दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

    पीड़िता का इलाज जारी

    फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है। वह गहरे मानसिक और शारीरिक आघात में है। परिवार ने घटना पर चुप्पी साध रखी है और इंसाफ की मांग की है।

    अगस्त 2024 में भी सामने आया था ऐसा ही मामला

    यह मामला साल भर के भीतर कोलकाता में दूसरा ऐसा मामला है जिसने पूरे देश को हिला दिया है। इससे पहले अगस्त 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर हुआ था, जिसमें दोषी को उम्रकैद की सजा हुई थी।

    कोलकाता आरजी कर रेप-मर्डर केस

    9 अगस्त 2024: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक ट्रेनी डॉक्टर का शव सेमिनार हॉल से बरामद हुआ।

    10 अगस्त 2024: सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर कोलकाता पुलिस ने सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया।

    12 अगस्त 2024: मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल संदीप घोष ने भारी विरोध और दबाव के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

    13 अगस्त 2024: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की जांच कोलकाता पुलिस से हटाकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी।

    15 अगस्त 2024: गुस्साई भीड़ ने आरजी कर अस्पताल परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की और प्रदर्शन किया।

    18 अगस्त 2024: सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया और 20 अगस्त को सुनवाई तय की।

    20 अगस्त 2024: सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार और कोलकाता पुलिस से मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी।

    21 अगस्त 2024: केंद्र सरकार ने आरजी कर अस्पताल की सुरक्षा का जिम्मा CISF को सौंप दिया।

    24 अगस्त 2024: मुख्य आरोपी संजय रॉय और पांच अन्य लोगों का लाई डिटेक्शन टेस्ट कराया गया।

    25 अगस्त 2024: CBI ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और अन्य 14 लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की।

    14–15 सितंबर 2024: CBI ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया।

    5 अक्टूबर 2024: 9 अगस्त से विरोध कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने भूख हड़ताल शुरू की।

    7 अक्टूबर 2024: CBI ने मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।

    21 अक्टूबर 2024: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने 42 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की।

    13 दिसंबर 2024: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और कोलकाता पुलिस अधिकारी को जमानत मिल गई।

    9 जनवरी 2025: मामले की सुनवाई पूरी हुई, इस दौरान कुल 50 गवाहों से पूछताछ की गई।

    18 जनवरी 2025: सियालदह कोर्ट ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को बलात्कार और हत्या का दोषी करार दिया।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Kolkata Law College Rape Case

    Law College Rape Case

    Kolkata crime news

    Kolkata Rape Murder Case

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी, तीन आरोपियों की उम्रकैद बरकरार

    राम रहीम को बड़ी राहत :पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी, तीन आरोपियों की उम्रकैद बरकरार

    पहले ही दिन लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा के आसार, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

    9 मार्च से बजट सत्र का दूसरा चरण :पहले ही दिन लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा के आसार, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

    इजरायल को 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार देगा अमेरिका, 12 हजार BLU-110 बम शामिल

    ईरान पर बड़े हमले की तैयारी?इजरायल को 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार देगा अमेरिका, 12 हजार BLU-110 बम शामिल

     पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने  , पेट में मिला पीला द्रव, मौत का कारण अब भी रहस्य

    भागीरथपुरा में दूषित पानी - पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने , पेट में मिला पीला द्रव, मौत का कारण अब भी रहस्य

    घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा, मिडिल ईस्ट युद्ध का भारत पर असर; जानें नई कीमतें

    LPG Price Hike :घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा, मिडिल ईस्ट युद्ध का भारत पर असर; जानें नई कीमतें

    MP के 16 शहरों में पानी की पाइप लाइनों में मिले 62,528 लीकेज

    Peoples Update Special :MP के 16 शहरों में पानी की पाइप लाइनों में मिले 62,528 लीकेज

    जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

    Today's Horoscope:जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

    मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

    तिरंगे का अपमान :मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

    विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

    निशांत संभालेंगे JDU की कमान :विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

    उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

    बड़ा हादसा टला;उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....