Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, आनंद विहार से हापुड़ तक दौड़ेंगी

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या के बीच सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट ISBT से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, आनंद विहार से हापुड़ तक दौड़ेंगी
सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली। नई बसों के साथ आनंद विहार से उत्तर प्रदेश के हापुड़ के बीच भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई है। इस रूट पर यात्रियों को हर 20 मिनट में AC बस मिलेगी। नई बसों में सुरक्षा, दिव्यांगों की सुविधा और रियल टाइम लोकेशन जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं।

दिल्ली की सड़कों पर उतरीं 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

इनमें 50 बसें 9 मीटर और 50 बसें 12 मीटर लंबी हैं। सभी बसें लो-फ्लोर और AC हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने के साथ सफर करने में भी आसानी होगी। इन बसों को दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में शामिल किया गया है।

X Post

बसों में CCTV कैमरे और पैनिक बटन की सुविधा

नई इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। इनमें CCTV कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं, जबकि बसों की लोकेशन रियल टाइम में देखी जा सकेगी। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए भी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। सरकार का कहना है कि इन सुविधाओं से सफर पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने शुरू की EHSAAS पॉलिसी, 500 बच्चों पर एक काउंसलर

आनंद विहार से हापुड़ के बीच शुरू हुई बस सेवा

दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सुविधा देने के लिए आनंद विहार ISBT से हापुड़ के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है। इस रूट पर कुल 12 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। बसें घरौली, डाबर, मोहन नगर, गाजियाबाद के नए और पुराने बस अड्डे, हापुड़ चुंगी, डासना, मसूरी, छिजारसी, पिलखुवा और निजामपुर होते हुए हापुड़ बस स्टेशन पहुंचेंगी।

सुबह और दोपहर में हर 20 मिनट में मिलेगी बस

आनंद विहार से हापुड़ के लिए सुबह 5:15 बजे से 8:55 बजे तक और फिर 11:55 बजे से दोपहर 3:35 बजे तक हर 20 मिनट में बस उपलब्ध होगी। वहीं, हापुड़ से वापसी के लिए सुबह 8:05 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2:45 बजे से शाम 6:25 बजे तक बसें चलेंगी। इस सेवा से दिल्ली, गाजियाबाद और हापुड़ के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को राहत मिलेगी।

Breaking News

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही सरकार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि पिछले 18 महीनों से दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। 100 नई बसें शामिल होने से लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी और पर्यावरण को भी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सब्सिडी और पुराने वाहनों को कबाड़ में देने पर प्रोत्साहन दे रही है। इसके अलावा दिल्ली में 15 हजार करोड़ रुपये के खर्च वाली EV नीति लाई गई है, जिसे उन्होंने देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन नीतियों में से एक बताया।

दिल्ली में बसों की संख्या 7,088 हुई

100 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने के बाद दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में कुल बसों की संख्या करीब 7,088 हो गई है। इनमें 5,338 इलेक्ट्रिक और 1,750 CNG बसें शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य 2028-29 तक बसों की कुल संख्या बढ़ाकर करीब 14 हजार करना है। इसके लिए इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है, ताकि सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण किया जा सके।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts