केएल राहुल हुए रिटायर्ड हर्ट: 77 रन पर मैदान छोड़कर जाना पड़ा, बढ़ी फैंस की धड़कनें

केएल राहुल उस समय 77 रन बनाकर नाबाद थे, लेकिन टी ब्रेक के बाद उनकी परेशानी बढ़ गई। मैदान पर लौटने के बाद उन्होंने अंपायर को दाएं हाथ में दर्द होने का इशारा किया। हालत बिगड़ने पर राहुल बिना बल्लेबाजी किए फिजियो की मदद से वापस पवेलियन लौट गए।
दाएं हाथ में दर्द से परेशान दिखे राहुल
टी ब्रेक के दौरान केएल राहुल ड्रेसिंग रूम में इलाज करा रहे थे। इसके बाद जब वह मैदान पर पहुंचे तो दाएं हाथ में काफी परेशानी महसूस कर रहे थे और लगातार दर्द में नजर आए। श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भी राहुल के दाएं हाथ को स्ट्रेच करने की कोशिश की, लेकिन इससे उनकी परेशानी और बढ़ती दिखाई दी। राहुल इसके बाद ज्यादा देर मैदान पर नहीं रुक सके।
मध्यप्रदेश वन रक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14,950 उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए चयनित
उंगलियों में ऐंठन, चलने में भी हुई परेशानी
राहुल को सिर्फ दाएं हाथ में ही दर्द नहीं था, बल्कि उनके बाएं हाथ की उंगलियों के बीच भी ऐंठन की समस्या दिखाई दी। इसके अलावा वह चलते समय लंगड़ाते हुए नजर आए। उनकी स्थिति ऐसी हो गई कि दोबारा बल्लेबाजी करना मुश्किल लग रहा था। फिजियो के साथ राहुल मैदान से बाहर चले गए और सीढ़ियां चढ़ते समय भी उन्हें परेशानी हुई।
77 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए राहुल
राहुल जब मैदान से बाहर गए, उस समय वह 77 रन बनाकर नाबाद थे। उनके रिटायर्ड हर्ट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल के साथ कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए उतरे। राहुल को चोट के कारण बाहर जाना पड़ा है, इसलिए नियमों के मुताबिक वह पूरी तरह फिट होने के बाद दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए लौट सकते हैं।
तमिलनाडु: थलपति विजय ने फहराया तिरंगा, तृषा कृष्णन ने किया सैल्यूट
फिट हुए तो दोबारा कर सकते हैं बल्लेबाजी
केएल राहुल के मैदान से बाहर जाने के लिए अंपायर की अनुमति ली गई। चूंकि वह चोट या शारीरिक परेशानी के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए हैं, इसलिए भारतीय पारी के दौरान उनके दोबारा बल्लेबाजी करने की संभावना बनी हुई है। अगर कोई बल्लेबाज पूरी तरह फिट होने के बावजूद अपनी इच्छा से मैदान छोड़ता है, तो उसे रिटायर्ड आउट माना जा सकता है और फिर उसके लिए दोबारा बल्लेबाजी करना संभव नहीं होता।













