IPL से पहले KKR को एक और बड़ा झटका :अब यह गेंदबाज भी हुआ टूर्नामेंट से बाहर, इंजरी बनी वजह

आकाशदीप का करियर चोटों से प्रभावित रहा है। पिछले चार सीजन में वह केवल 14 आईपीएल मैच खेल पाए हैं, जिसमें उनके नाम 10 विकेट हैं। पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में खरीदा था
अब यह गेंदबाज भी हुआ टूर्नामेंट से बाहर, इंजरी बनी वजह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मिनी ऑक्शन में जहां सबसे बड़ा पर्स लेकर उतरी फ्रेंचाइजी ने कैमरन ग्रीन और मथीशा पथिराना जैसे स्टार खिलाड़ियों पर भारी निवेश किया था, लेकिन अब टीम संतुलन के लिहाज से बेहद कमजोर नजर आ रही है।

    रिपोर्ट्स- पूरे सीजन से बाहर हुए

    तेज गेंदबाज आकाशदीप के आईपीएल 2026 से बाहर होने की खबर ने टीम की चिंता और बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक KKR के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि आकाशदीप इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। जिससे साप है कि वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन चोट के चलते अब वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

    हर्षित राणा भी इंजरी के कारण बाहर

    इससे पहले कोलकाता को तगड़ा झटका तब लगा जब टीम में हर्षित राणा के बाहर होने की जानकारी सामने आई थी। उन्हें ICC मेंस टी- 20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते वह पहले ही टीम से बाहर हो चुके हैं। लगातार चोटों ने टीम के बॉलिंग अटैक को काफी कमजोर कर दिया है।

    पथिराना का खेलना अब तक नहीं हुआ कंफर्म

    वहीं श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की उपलब्धता भी अभी तय नहीं है। श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें अब तक NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं दिया है, जिससे वह शुरुआती मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। ऐसे में KKR के पास अनुभवी गेंदबाजों की कमी साफ नजर आ रही है। हालांकि उनका ऑप्शन कौन होगा इस पर स्पष्ट नहीं हुआ है।

    COE में चल रहा है रिहैब

    आकाशदीप फिलहाल Board of Control for Cricket in India के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। टीम का प्री-सीजन कैंप 18 मार्च से कोलकाता में शुरू हो चुका है, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हो पाए। उनकी चोट की प्रकृति और रिकवरी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

    चोटों से रहा है पुराना नाता

    आकाशदीप का करियर चोटों से प्रभावित रहा है। पिछले चार सीजन में वह केवल 14 आईपीएल मैच खेल पाए हैं, जिसमें उनके नाम 10 विकेट हैं। पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन एक सीजन बाद ही रिलीज कर दिया। लगातार चोटों के कारण KKR अब रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए है। अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो टीम को इस सीजन में अपनी बॉलिंग यूनिट को लेकर गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts