PlayBreaking News

RCB का इमोशनल ट्रिब्यूट:चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रहेंगी खाली, क्यों जानिए?

IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने हर क्रिकेट फैन को भावुक कर दिया है। अब बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले हर मैच में 11 सीटें हमेशा खाली रहेंगी। ये सीटें 4 जून 2025 को स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों की याद में समर्पित होंगी।
Follow on Google News
चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रहेंगी खाली, क्यों जानिए?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    क्रिकेट का मैदान अक्सर जश्न, शोर और जीत की कहानियों से भरा होता है, लेकिन इस बार बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम एक अलग कहानी कहने जा रहा है।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने एक भावुक और बड़ा फैसला लिया है। अब इस स्टेडियम में खेले जाने वाले हर IPL और इंटरनेशनल मैच में 11 सीटें हमेशा खाली रहेंगी। ये सीटें उन 11 लोगों की याद में होंगी, जिन्होंने 4 जून 2025 को भगदड़ में अपनी जान गंवाई थी।

    11 सीटें, जो कभी नहीं भरेंगी

    ये 11 सीटें अब सिर्फ सीट नहीं रहेंगी, बल्कि एक प्रतीक बनेंगी एक ऐसी याद, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इन सीटों को किसी भी मैच के लिए बेचा नहीं जाएगा। हर बार जब दर्शक स्टेडियम में आएंगे, ये खाली सीटें उन्हें उस दर्दनाक दिन की याद दिलाएंगी।

    ये भी पढ़ें: RCB Victory Parade : भगदड़ के बावजूद मना RCB की जीत का जश्न, 10 मिनट में निपटाया कार्यक्रम, डिप्टी सीएम की सफाई

    RCB-Victory-Parade-1.jpg

    स्टेडियम के गेट पर बनेगा स्मारक

    सिर्फ सीटें ही नहीं, बल्कि स्टेडियम के एंट्री गेट के पास एक स्मारक पट्टिका भी लगाई जाएगी। यह स्मारक उन 11 लोगों को श्रद्धांजलि देगा, जो जश्न के बीच जिंदगी हार गए। 28 मार्च 2026 को IPL के ओपनिंग मैच से पहले इस स्मारक का अनावरण किया जाएगा।

    हर मैच से पहले एक मिनट का मौन

    अब हर मुकाबले से पहले स्टेडियम में एक मिनट का मौन रखा जाएगा। बड़ी स्क्रीन पर सभी 11 पीड़ितों के नाम दिखाए जाएंगे। जहां हजारों लोग एक साथ खामोशी में सिर झुकाए खड़े होंगे।

    खिलाड़ियों का खास ट्रिब्यूट

    RCB के खिलाड़ी भी इस श्रद्धांजलि का हिस्सा बनेंगे। टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन के दौरान जर्सी नंबर 11 पहनेंगे। 

    ये भी पढ़ें: RCB Victory Parade : चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ से अब तक 11 की मौत, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख

    वो काला दिन, जिसने सब बदल दिया

    4 जून 2025 यह वही दिन था जब RCB ने 18 साल बाद अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती थी। पूरे शहर में जश्न था, लाखों लोग सड़कों पर थे। लेकिन इसी जश्न के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। जश्न के उस शोर में कुछ घर हमेशा के लिए खामोश हो गए।

    RCB-Victory-Parade.jpg

    जांच और सख्ती के बाद मिली मंजूरी

    इस घटना के बाद जस्टिस जॉन माइकल डी कुन्हा कमेटी ने स्टेडियम में मैचों पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब कर्नाटक सरकार ने सख्त सुरक्षा इंतजामों और SOP के साथ IPL 2026 के मैचों की मंजूरी दे दी है।

    यह भी देखें: IPL 2025 Final: आईपीएल को मिला नया चैंपियन, RCB ने फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया, 18 साल में पहली बार अपने नाम की ट्रॉफी

    RCB के CEO राजेश मेनन ने कहा कि अब हर मैच के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

    यहीं से होगी IPL 2026 की शुरुआत

    IPL 2026 का आगाज 28 मार्च को इसी स्टेडियम में होगा। पहले मैच में RCB का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। RCB की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे, जबकि हैदराबाद की टीम की कमान ईशान किशन संभालेंगे।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts