जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सड़क हादसा : खाई में गिरी बोलेरो, 4 युवकों की मौत; ड्राइवर समेत दो लोग लापता, बीते दिन गई थी 4 सैनिकों की जान

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां किश्तवाड़ के मस्सू पद्दार में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत दो लोग अब भी लापता हैं। डीसी किश्तवाड़ राजेश कुमार शवन के मुताबिक गाड़ी में 6 लोग सवार थे। रेस्क्यू टीमें हादसे वाली जगह पर पहुंच गई हैं, इलाके में बचाव अभियान जारी है।
कैसे हुआ हादसा
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ग्वार मस्सू में एक बोलेरो कैंपर के गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, लापता 2 लोगों की तलाश के लिए इलाके में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्तर वाहन में 6 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि, बोलेरो में सवार लोग मास्सी से गुलबर्ग जा रहे थे, तभी गाड़ी संन्यास निकट पहाड़ी रोड से फिसलकर 150 मीटर नीचे चिनाब नदी में जा गिरी। लोगों ने कार को पलटियां खाते हुए नीचे गिरते देखा।मृतकों की हुई पहचान
- राज कुमार पुत्र पन्ना लाल उम्र 22 वर्ष निवासी गढ़ पद्दर
- मुकेश कुमार पुत्र मान सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी गढ़ पद्दर
- हकीकत सिंह पुत्र सेवा राम उम्र 28 वर्ष निवासी गढ़ पड्डर
- सतीश कुमार पुत्र नाथ राम 26 वर्ष निवासी गढ़ पड्डर
दो लापता व्यक्तियों की पहचान
- अशोक कुमार (चालक)
- नवरतन (वाहन मालिक)











