खिलचीपुर में शिव महापुराण कथा का चौथा दिन :महिलाओं ने बनाए पार्थिव शिवलिंग, रुद्राक्ष वितरण की तैयारी

खिलचीपुर के श्री नरसिंह आश्रम में आयोजित पंचदिवसीय शिव महापुराण एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव के चौथे दिन महिलाओं ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन किया। महाकाल, हनुमानजी और भगवान नरसिंह को भोग लगाया गया। कथा में नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 29 जुलाई को पूर्णाहुति, महाप्रसादी और काशी विश्वनाथ से मंगाए गए सिद्ध रुद्राक्षों का निशुल्क वितरण किया जाएगा।खिलचीपुर में श
खिलचीपुर में शिव महापुराण कथा का चौथा दिन

खिलचीपुर नगर स्थित श्री नरसिंह आश्रम में चल रहे पंचदिवसीय शिव महापुराण एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक और पूजन किया।

महाकाल और भगवान नरसिंह को लगाया भोग

पूजन के बाद श्री महाकाल, हनुमानजी और भगवान नरसिंह को विशेष भोग अर्पित किया गया। इस दौरान आश्रम में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। सभी भक्तों ने शिव महापुराण कथा का श्रवण कर धार्मिक लाभ प्राप्त किया।

Shiv Puran Katha

29 जुलाई को होगी पूर्णाहुति और महाप्रसादी

पंडित हरिनारायण वैष्णव ने बताया कि 25 जुलाई से शुरू हुआ शिव महापुराण आयोजन 29 जुलाई को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर महाप्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा।

निशुल्क बांटे जाएंगे सिद्ध रुद्राक्ष

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ से मंगाए गए सिद्ध रुद्राक्ष निशुल्क वितरित किए जाएंगे। आयोजकों ने सभी शिव भक्तों, विशेषकर माताओं और बहनों से अधिक से अधिक संख्या में श्री नरसिंह आश्रम पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts