Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खरगोन जिले के सनावद में बड़ा हादसा : ड्यूटी कर लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार डंपर से टकराई, 2 SI और एक कॉन्स्टेबल की मौत

Follow on Google News
खरगोन जिले के सनावद में बड़ा हादसा : ड्यूटी कर लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार डंपर से टकराई, 2 SI और एक  कॉन्स्टेबल की मौत
इंदौर। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां ड्यूटी कर लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार डंपर से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच पुलिसकर्मियों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और सनावद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।

कैसे हुआ हादसा

सनावद थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास के अनुसार, खरगोन जिले में शिव डोला करके एक धार्मिक आयोजन किया जाता है। जहां पर श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण जिले के आसपास से पुलिस बल बुलवाया गया था। ड्यूटी खत्म करने के बाद पांचों पुलिसकर्मी एक ही कर में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी सुबह करीब 5:00 आंख लग जाने के कारण उनकी कार सड़क पर खड़े एक डंपर से टकरा गई। हादसे में दो सब इंस्पेक्टर रमेश भास्कर सब इंस्पेक्टर विमल तिवारी और आरक्षक मनोज कुमरावत की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद तुरंत पहुंचे पुलिसकर्मियों द्वारा घायल आरक्षक रघुवीर और नगर सैनिक कोमल को इंदौर रेफर किया गया। दोनों का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है।

देखें हादसे की तस्वीरें...

[caption id="attachment_86992" align="aligncenter" width="600"] डंपर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़े।[/caption] [caption id="attachment_86993" align="aligncenter" width="600"] इस कार में सवार थे पांचों पुलिसकर्मी।[/caption] [caption id="attachment_86994" align="aligncenter" width="600"] हादसे में 2 SI और एक आरक्षक की मौत।[/caption] https://twitter.com/psamachar1/status/1697824237774352821 (इनपुट – हेमंत नागले)  मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts