Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Venezuela Earthquake :920 मौतें, 3000 से ज्यादा घायल, अब फिर महसूस हुए भूकंप के झटके; भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद'

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप से अब तक 920 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,000 से ज्यादा लोग घायल हैं। हजारों लोग अब भी लापता हैं। इस बीच शनिवार को 4.9 तीव्रता का आफ्टरशॉक भी महसूस किया गया। राहत कार्य जारी है और भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत मेडिकल टीम भेजकर मानवीय सहायता शुरू कर दी है।
920 मौतें, 3000 से ज्यादा घायल, अब फिर महसूस हुए भूकंप के झटके; भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद'

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। अब तक 920 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 3,000 से ज्यादा लोग घायल हैं। हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने कई शहरों को मलबे में बदल दिया है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

फिर आया भूकंप, लोगों में दहशत

देश अभी इस बड़ी आपदा से उबर भी नहीं पाया था कि शनिवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, इस बार भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। विशेषज्ञ इसे पहले आए विनाशकारी भूकंप का आफ्टरशॉक (बाद का झटका) मान रहे हैं।

जमीन के 55 किलोमीटर नीचे था केंद्र

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, शनिवार सुबह आया 4.9 तीव्रता का भूकंप जमीन से करीब 55 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। इसका केंद्र अलास्का के क्लैम गल्च इलाके से लगभग 13 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह हालिया बड़े भूकंप के बाद आने वाले सामान्य आफ्टरशॉक्स में से एक है।

इस हफ्ते दुनिया में आए 93 बड़े भूकंप

USGS के मुताबिक, इस सप्ताह दुनिया भर में 4.5 या उससे अधिक तीव्रता वाले कुल 93 भूकंप दर्ज किए गए हैं। इनमें वेनेजुएला के दो शक्तिशाली भूकंपों के अलावा जापान के तट के पास 6.9 तीव्रता का भूकंप और उत्तरी कैलिफोर्निया में 5.6 तीव्रता का भूकंप भी शामिल है।

Venezuela

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद'

वेनेजुएला में आई इस भीषण आपदा के बाद भारत ने मानवीय सहायता और राहत अभियान 'ऑपरेशन अमिस्ताद' शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य भूकंप प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है।

भारतीय सेना की मेडिकल टीम रवाना

भारत ने राहत कार्य के तहत भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल से 41 सदस्यीय विशेष मेडिकल दल को वेनेजुएला भेजा है। यह टीम भारतीय वायुसेना के दो विमानों से रवाना हुई है। दल में नौ अनुभवी सैन्य डॉक्टर भी शामिल हैं।

यह मेडिकल टीम प्रभावित इलाकों में घायल लोगों का इलाज करेगी, जरूरत पड़ने पर सर्जरी करेगी, ट्रॉमा मरीजों की देखभाल करेगी और गंभीर रूप से घायल लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts