PlayBreaking News

केईसी इंटरनेशनल को 1,754 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर में आई जोरदार तेजी; सीईओ ने बताई बड़ी वजह

हर्ष गोयनका के आरपीजी समूह की कंपनी केईसी इंटरनेशनल को 1,754 करोड़ रुपए का नया ऑर्डर मिला है। खबर आते ही कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। जानिए ऑर्डर किस सेक्टर से मिला, सीईओ ने क्या कहा और कंपनी क्या काम करती है।
Follow on Google News
शेयर में आई जोरदार तेजी; सीईओ ने बताई बड़ी वजह

मुंबई। शेयर बाजार में मंगलवार को केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बने रहे। इसकी वजह कंपनी को मिला 1,754 करोड़ रुपए का नया ऑर्डर रहा। ऑर्डर मिलने की जानकारी सामने आते ही कंपनी के शेयर में कारोबार के दौरान 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। हालांकि बाजार बंद होने तक शेयर 1.38 फीसदी की बढ़त के साथ 522 रुपए पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह शेयर करीब 550 रुपए तक पहुंच गया। इस तेजी के बाद कंपनी का बाजार मार्केट कैप करीब 13,996 करोड़ रुपए पहुंच गया। मंगलवार को कंपनी के लगभग 4.54 लाख शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जिनकी कुल कीमत 24.32 करोड़ रुपए रही।

किन कारोबारों के लिए मिला नया ऑर्डर?

कंपनी को मिले नए ऑर्डर अलग-अलग कारोबार से जुड़े हैं। ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (टीएंडडी) कारोबार के तहत अमेरिका में हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन टावर की सप्लाई का बड़ा ऑर्डर मिला है। वहीं केबल एंड कंडक्टर कारोबार के लिए भारत और विदेशी बाजारों से भी नए ऑर्डर हासिल हुए हैं। कंपनी का कहना है कि ये ऑर्डर उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार को और मजबूत करेंगे।

सीईओ विमल केजरीवाल ने क्या कहा?

केईसी इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विमल केजरीवाल ने कहा कि नए ऑर्डर मिलने से कंपनी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि अमेरिका से मिले दोबारा ऑर्डर, जिनमें अब तक का सबसे बड़ा टावर सप्लाई ऑर्डर भी शामिल है, यह दिखाते हैं कि अमेरिकी बाजार में हमारी स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि इन नए प्रोजेक्ट्स के साथ चालू वित्त वर्ष में अब तक कंपनी के कुल ऑर्डर 4,000 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुके हैं।

Breaking News

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?

हालांकि मंगलवार को शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली, लेकिन लंबी अवधि के प्रदर्शन पर नजर डालें तो तस्वीर अलग है। पिछले एक महीने में शेयर ने करीब 5 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं छह महीने में इसमें करीब 30 फीसदी की गिरावट आई है। साल 2026 की शुरुआत से अब तक शेयर करीब 29 फीसदी कमजोर हुआ है, जबकि पिछले एक साल में इसमें लगभग 43 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: GI Tag : खरगोन की लाल मिर्च से छतरपुर के पान तक मप्र की एक-दो नहीं, 12 उद्यानिकी फसलों को मिला है जीआई टैग

क्या काम करती है केईसी इंटरनेशनल?

केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड आरपीजी समूह की प्रमुख कंपनी है, जिसका संबंध उद्योगपति हर्ष गोयनका के समूह से है। कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) सेवाएं देती है। यह कंपनी बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर, परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा, तेल और गैस पाइपलाइन, केबल और कंडक्टर जैसे क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी की मौजूदगी 110 से ज्यादा देशों में है और यह टावर निर्माण, केबल सप्लाई और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts