मां बनने वाली हैं कटरीना कैफ : पति विक्की कौशल के साथ शेयर की तस्वीर, 2021 में हुई थी शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मंगलवार को अपने फैंस और मीडिया को खुशखबरी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। पोस्ट में कटरीना ने पति विक्की कौशल के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर साझा की और लिखा, “हमारी जिंदगी का सबसे अच्छा चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं, दिल खुशी और आभार से भरे हुए हैं।”
बेबी बंप के साथ खास पोस्ट
कटरीना और विक्की ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की। फोटो में कटरीना व्हाइट वी-नेकलाइन बॉडीकॉन ड्रेस में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जबकि विक्की अपने हाथों से बेबी बंप को थामकर पोज देते हुए दिखाई दिए। दोनों की खुशी साफ झलक रही थी। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स बधाइयों का तांता लग गया।
फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं
कटरीना की प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जाह्नवी कपूर और कई बॉलीवुड सितारों ने कपल को बधाई दी। फैंस भी बेहद उत्साहित नजर आए और खुशी जाहिर की।
[instagram-post link="
कटरीना और विक्की की लव स्टोरी
कटरीना और विक्की का रिश्ता लंबे समय की डेटिंग के बाद शादी में बदल गया। कपल ने 2021 में ग्रैंड वेडिंग की थी, जिसमें केवल करीबी लोग शामिल हुए थे। अब शादी के चार साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है।
कटरीना कैफ की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ
- कटरीना का जन्म 16 जुलाई 1984 को हॉन्गकॉन्ग में हुआ था। उनका असली नाम कैटरीना टकोटे है।
- उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और केवल 14 साल की उम्र में रैंप पर उतरीं।
- फिल्मों की रिलीज से पहले कटरीना सिद्धिविनायक मंदिर, माउंट मैरी चर्च और अजमेर दरगाह शरीफ में दर्शन करती हैं।
- वह पेंटिंग, कुकिंग और शतरंज खेलने की शौकीन हैं।
- कटरीना को 2009 में एंडोमेट्रियोमा का पता चला था और उन्होंने सर्जरी करवाई थी।
- फिल्मों में उनकी मेहनत और समय की पाबंदी के लिए उन्हें जाना जाता है।
- वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना को आखिरी बार फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ देखा गया था, जबकि विक्की कौशल ने हाल ही में ‘छावा’ फिल्म में काम किया था।
चार साल बाद बन रहे पैरेंट्स
बॉलीवुड के इस पावर कपल की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम उठे। शादी के चार साल बाद अब यह कपल माता-पिता बनने जा रहा है और उनके नए जीवन के इस चैप्टर के लिए सभी शुभकामनाएं दे रहे हैं।











