PlayBreaking News

कटनी नगर निगम की शर्मनाक लापरवाही, लावारिस शव को अंतिम संस्कार के लिए कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर से ले जाया गया, वीडियो वायरल

Follow on Google News
कटनी नगर निगम की शर्मनाक लापरवाही, लावारिस शव को अंतिम संस्कार के लिए कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर से ले जाया गया, वीडियो वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी शहर में नगर निगम की एक बेहद अमानवीय और शर्मनाक लापरवाही सामने आई है। शहर के नागरिकों को झकझोर देने वाली यह घटना तब सामने आई जब नगर निगम के कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर में एक लावारिस शव को ट्रॉली में डालते हुए घसीटा गया और उसी से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

    Twitter Post

    ट्रैक्टर में घसीटकर शव ले जाने की शर्मनाक तस्वीर

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह नगर निगम का कचरा ढोने वाला ट्रैक्टर एक लावारिस शव को घसीटकर ट्रॉली में डाल रहा है। न कोई स्ट्रेचर, न एंबुलेंस और न ही शव वाहन- बस एक ट्रैक्टर, जो रोजाना गली-मोहल्लों से कचरा उठाता है, उसी में मानवीय शरीर को ले जाया जा रहा है। यह नजारा हर संवेदनशील व्यक्ति के लिए झकझोर देने वाला है।

    ‘शव सेवा’ पर उठे सवाल 

    कटनी नगर निगम की इस लापरवाही ने उस ‘शव सेवा’ की भी पोल खोल दी है, जो कथित तौर पर नगर निगम के अंतर्गत महापौर के पति द्वारा चलाई जा रही है। यह सेवा ‘जनसेवा’ के नाम पर प्रचारित की जाती है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसका लाभ केवल चुनिंदा लोगों को ही मिलता है। गरीब, लावारिस या बेसहारा लोगों के लिए यह सेवा या तो उपलब्ध नहीं होती, या जानबूझकर अनदेखी की जाती है।

    स्थानीय लोगों में आक्रोश

    घटना के सामने आने के बाद स्थानीय सामाजिक संगठनों और नागरिकों में भारी रोष है। नागरिकों का कहना है कि चाहे वह लावारिस हो या किसी गरीब परिवार का सदस्य9हर इंसान को सम्मानजनक अंतिम विदाई का हक है। यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, मानवता के खिलाफ अपराध है।” कटनी नगर निगम के इस अमानवीय कृत्य के बाद प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं।
     

     
     

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts