Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी जमीन घोटाला: सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया की याचिका पर फैसला सुरक्षित

कटनी जमीन घोटाले में सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया की FIR रद्द करने की याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। आरोप है कि कन्हवारा में 1.07 करोड़ रुपए की जमीन की रजिस्ट्री 18 लाख रुपए में कराई गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस हिमांशु जोशी की सिंगल बेंच ने फैसला सुरक्षित रखा।
कटनी जमीन घोटाला: सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया की याचिका पर फैसला सुरक्षित

जमीन घोटाले के मामले में सस्पेंड हुईं कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया की याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई पूरी हो गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस हिमांशु जोशी की सिंगल बेंच ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है।

1.07 करोड़ की जमीन 18 लाख में रजिस्ट्री कराने का आरोप

नेहा पच्चीसिया पर आरोप है कि कटनी के कन्हवारा में करीब 1.07 करोड़ रुपए कीमत की जमीन की रजिस्ट्री सिर्फ 18 लाख रुपए में कराई गई। इस मामले में कटनी के कुठला थाने में CSP नेहा पच्चीसिया और उनके सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Breaking News

FIR रद्द करने हाईकोर्ट पहुंचीं

इस मामले में नेहा पच्चीसिया की ओर से FIR को रद्द करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इससे पहले कटनी जिला एवं सत्र न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। बुधवार को कोर्ट में याचिका पर दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें रखीं। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फिलहाल मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts