Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी में IT का छापा :BJP नेता अशोक विश्वकर्मा के कई ठिकानों पर कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति की जांच

कटनी में आयकर विभाग ने भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा और उनके भाई शंकरलाल विश्वकर्मा के ठिकानों पर तड़के छापेमारी की। 50 से अधिक अधिकारियों ने घर, खदान, होटल और कार्यालयों में आय से अधिक संपत्ति व टैक्स चोरी के मामले में दस्तावेज और डिजिटल डेटा की जांच शुरू की है।
BJP नेता अशोक विश्वकर्मा के कई ठिकानों पर कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति की जांच
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कटनी जिले में बुधवार तड़के आयकर विभाग ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई भाजपा नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा तथा उनके भाई शंकरलाल विश्वकर्मा से जुड़े ठिकानों पर की गई।

    आयकर विभाग की टीम सुबह करीब 4 बजे अशोक विश्वकर्मा के निवास पर पहुंची। इस कार्रवाई में जबलपुर और भोपाल से आए 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया।

    कई ठिकानों पर एक साथ जांच

    आयकर विभाग ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। इनमें जालपा देवी वार्ड और गौतम मोहल्ला के तीन मकान, मुख्य कार्यालय, टिकरिया की बॉक्साइट खदानें, माइनिंग से जुड़े अन्य ठिकाने, बरगवां का होटल परिसर और शहर में स्थित पानी की फैक्ट्री शामिल हैं।

    आय से अधिक संपत्ति की जांच

    जांच का मुख्य फोकस आय से अधिक संपत्ति और माइनिंग कारोबार से जुड़े टर्नओवर पर है। अधिकारी बैंक खातों, लॉकर, जमीन के दस्तावेजों और पिछले वर्षों के आयकर रिटर्न की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

    टीमें बीएमसी विश्वकर्मा माइनिंग ग्रुप से जुड़े कागजात और डिजिटल लेन-देन की जानकारी खंगाल रही हैं। बड़ी मात्रा में फाइलें और डिजिटल डेटा जब्त किए जाने की जानकारी है।

    कार्रवाई देर तक चलने के आसार

    आयकर विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। जांच का दायरा बड़ा होने के कारण यह कार्रवाई देर रात या अगले दिन तक चल सकती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts