PlayBreaking News

कटनी में देश की सबसे लंबी वाटर टनल बनकर तैयार:गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, अब सिर्फ दो मीटर खुदाई बाकी

कटनी सहित पूरे विंध्य क्षेत्र के सिंचाई इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। स्लीमानाबाद में बन रही देश की सबसे लंबी भूमिगत जल सुरंग (टनल) का 15 साल लंबा इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) की इस बेहद जटिल परियोजना में अब मात्र दो मीटर की खुदाई बाकी रह गई है।
Follow on Google News
गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, अब सिर्फ दो मीटर खुदाई बाकी
कटनी में देश की सबसे लंबी वाटर टनल बनकर तैयार

कटनी। इस आखिरी बाधा के पार होते ही टनल का ब्रेकथ्रू हो जाएगा। बिना किसी लिफ्ट या पंप के सीधे बरगी बांध का पानी कटनी और विंध्य के खेतों की प्यास बुझाएगा। अधिकारियों के अनुसार अक्टूबर 2026 से जलापूर्ति विधिवत शुरू कर दी जाएगी।

चट्टानों को चीरकर किया इंजीनियरिंग का चमत्कार

साल 2011 में शुरू हुई इस परियोजना में जमीन से 30 मीटर नीचे खुदाई के लिए जर्मनी की विशालकाय टनल बोरिंग मशीन (TBM) का इस्तेमाल किया गया। निर्माण के दौरान ऊंचे भूजल स्तर, सिंकोहॉल और 56 बेहद कठोर चट्टानों जैसी भौगोलिक चुनौतियों ने इंजीनियरों की कड़ी परीक्षा ली। बाधाओं के कारण प्रोजेक्ट की लागत भी 799 करोड़ से बढ़कर लगभग 1,442 करोड़ रुपये पहुंच गई।

मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बन सकते हैं बुमराह! हार्दिक की ट्रेड डील संभव, इंग्लैंड में होगी मैनेजमेंट की अहम मीटिंग

11.952 किलोमीटर लंबी टनल के साथ तैयार हुई संरचना

11.952 किलोमीटर लंबी मुख्य टनल के साथ 12 किमी लंबी ओपन नहर और कट-एंड-कवर संरचना भी तैयार की गई है। इस अंतिम बाधा के पार होते ही टनल का 'ब्रेकथ्रू' हो जाएगा, जिससे बिना किसी लिफ्ट या पंप के सीधे बरगी बांध का पानी कटनी और विंध्य के खेतों की प्यास बुझाएगा। यह परियोजना विंध्य क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने जा रही है।

Breaking News

2.45 लाख हेक्टेयर जमीन को मिलेगा नया जीवन

इस परियोजना से कटनी जिले की 21,823 हेक्टेयर कृषि भूमि सीधे सिंचित होगी। इसके अलावा पड़ोसी जिले मैहर, सतना, जबलपुर, पन्ना और रीवा सहित कुल 1,450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि को नया जीवन मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार शेष खुदाई को अगले छह सप्ताह में पूरा कर अक्टूबर 2026 से जलापूर्ति विधिवत शुरू कर दी जाएगी। विंध्य की धरा के लिए यह परियोजना किसी वरदान से कम नहीं है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts