PlayBreaking News

मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बन सकते हैं बुमराह!हार्दिक की ट्रेड डील संभव, इंग्लैंड में होगी मैनेजमेंट की अहम मीटिंग

मीटिंग का सबसे बड़ा मुद्दा हार्दिक पंड्या के ट्रेड पर भी हो सकता है। दरअसल साल 2024 में गुजरात टाइटंस से ट्रेड के जरिए उन्होंने मुंबई में दोबारा इंट्री की थी। जहां मुंबई ने उन्हें सीधे कप्तान बनाया था। तब से ही ड्रेसिंग रूम में हार्दिक और कुछ सीनियर खिलाड़ियों के साथ मनमुटाव की खबरें सामने आई थी।
Follow on Google News
हार्दिक की ट्रेड डील संभव, इंग्लैंड में होगी मैनेजमेंट की अहम मीटिंग
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खेमे में बड़े बदलाव हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम मैनेजमेंट अगले हफ्ते इंग्लैंड में रिव्यू मीटिंग करेगा, जिसमें टीम के नए कप्तान के बारे में चर्चा की जाएगी साथ ही इस सीजन अपने ही टीम के खिलाड़ियों से नाराज चल रहे हार्दिंक पंड्या के ट्रेड को लेकर भी बड़े फैसले हो सकते हैं। जहां ये तो साफ है कि मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या टीम से फेरलवेल ले रहे हैं।

अगले हफ्ते इंग्लैंड में मीटिंग

मुंबई इंडियंस के लिए इस साल का सीजन बेहद कठिनाइयों से भरा रहा। टीम ने 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 मैच जीतने में सफल रही पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम की परफॉर्मेंस रिव्यू के लिए अगले हफ्ते टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड में रिव्यू मीटिंग करेगा। इसके साथ ही हेड कोच महिला जयवर्धने की तरफ से फाइनल रिपोर्ट दी जा चुकी है। ऐसे में ये संभव है कि मैनेजमेंट अहम फैसला ले सकता है।

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: फ्रांस का वर्ल्ड कप सपना टूटा, एम्बाप्पे की टीम की हार के बाद भड़के दंगे

हार्दिक पंड्या के भविष्य पर भी बड़ा फैसला

मीटिंग का सबसे बड़ा मुद्दा Hardik Pandya के ट्रेड पर भी हो सकता है। दरअसल साल 2024 में गुजरात टाइटंस से ट्रेड के जरिए उन्होंने मुंबई में दोबारा इंट्री की थी। जहां मुंबई ने उन्हें सीधे कप्तान बनाया था। तब से ही ड्रेसिंग रूम में हार्दिक और कुछ सीनियर खिलाड़ियों के साथ मनमुटाव की खबरें सामने आई थी। साल 2025 के क्वालीफायर को हटाए तो मुंबई हार्दिक की कप्तानी में प्लेऑफ तक नहीं पहुंची है। जानकारी के अनुसार MI की तरफ से ऑलराउंडर का ट्रेड किया जा सकता है। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स या चेन्नई सुपर किंग्स में जाने की सबसे ज्यादा संभावनाएं हैं।

बुमराह कप्तानी की रेस में सबसे आगे

मुंबई अगले सीजन के लिए एक ऐसा कप्तान ढूंढ रही है जो लंबे समय तक टीम को लीड करें, टीम अस्थायी या सिर्फ कुछ मैचों में कप्तानी संभाले ऐसे खिलाड़ियों से बिल्कुल दूरी बना रही है। इस वक्त कप्तानी की रेस में सबसे आगे अनुभवी और यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह का नाम सामने आ रही है। पिछले चरण में उनका प्रदर्शन भी बेहतर रहा। इतना ही नहीं बुमराह ने IPL 2026 में हार्दिक और सूर्या की गैरमौजूदगी में मुंबई की कप्तानी संभाली थी।

कप्तानी मिलने पर बुमराह ने कहा था...मैनें कभी नहीं सोचा था कि मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने से पहले मैं टीम इंडिया की कप्तानी संभालूंगा...

/img/95/1784111797905

जसप्रीत बुमराह का आईपीएल 2026 शानदार प्रदर्शन से गुजरा

/img/95/1784111889093

ड्रेस रूम से मनमुटाव और सीनियर खिलाड़ियों से साथ न मिलने से नाराज चल रहे हार्दिक पंड्या

तिलक पर भी रहेंगी नजर

वहीं इसके अलावा दूसरे नाम पर बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा पर विचार चल रहा है। हालांकि तिलक का हालिया टी-20 फॉर्म में खराब प्रदर्शन उन्हें इस जिम्मेदारी से रोक सकता है, तिलक इस समय सिर्फ 23 साल के हैं ऐसे में कम उम्र में कप्तानी मिलने से उनके खेल पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि तिलक कई मौकों पर टीम के लिए बेहतर पारी खेल चुके हैं और कई बार चुनौतीपूर्ण परिस्थियों से टीम को बाहर निकाल चुके हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts