बिहार के कटिहार में बड़ा हादसा, गंगा नदी में पलटी लोगों से भरी नाव, 3 की मौत, कई लापता

Follow on Google News
बिहार के कटिहार में बड़ा हादसा, गंगा नदी में पलटी लोगों से भरी नाव, 3 की मौत, कई लापता
बिहार के कटिहार जिले में आज सुबह के समय एक बड़ा नाव हादसा हो गया। जहां कटिहार के अमदाबाद में गंगा नदी में नाव डूबने से अब तक तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं कई लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही चार लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है।

नदी के बीच पहुंचते ही बिगड़ा नाव का संतुलन

बता दें कि नाव में 18 लोग सवार थे। सभी लोग दक्षिणी करिमुल्लापुर के मेघू घाट से नाव में सवार हुए थे और गद्दाई दियारा जा रहे थे। नदी के बीच धारा में पहुंचते ही नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जमा हो गई है।

राहत और बचाव कार्य शुरू

नाव हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक बच्चे का शव भी शामिल है। चार लोगों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। लापता लोगों की खोजबीन अभी भी जारी है।

क्षमता से अधिक लोग थे सवार

घटना में ग्रामिणों का कहना है कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके चलते नाव का संतुलन बिगड़ गया। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। घटना ने नावों की सुरक्षा और क्षमता से अधिक भार उठाने की समस्याओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan Case : सैफ अली खान पर हमला करने वाला ठाणे से गिरफ्तार, पुलिस बोली- घर में चोरी के इरादे से घुसा था, 5-6 महीने पहले ही आया था मुंबई
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts